राजस्थान के गृहमंत्री राजेंद्र यादव पर ईडी ने शिकंजा कसा, राजेंद्र यादव से जुडी कंपनियों पर छापा मारा
राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में तत्कालीन सरकार में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी राजेंद्र यादव पर ईडी ने शिकंजा कसा है। गृहमंत्री राजेंद्र यादव से जुडी कंपनियों पर ईडी ने छापेमारी की है। कोटपूतली और बहरोड़ में दिल्ली से आई ईडी की कई टीमों ने कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले आयकर विभाग की टीम ने भी राजेंद्र यादव के किच्छा स्थित पैतृक घर और फैक्ट्री पर छापा मारा था। जिसमे आयकर विभाग को कैश और जेवरात मिलने की खबर सामने आयी थी। जेवरात को तुलवाने के लिए तराजू और ज्वेलर्स को बुलवाया गया था। हालांकि छापेमारी के सिलसिले में सामने आई जानकारी इनकम टैक्स विभाग ने नहीं दी थी। माना गया था आयकर विभाग की कार्रवाई फंडिंग और मिड डे मील में आपूर्ति की गड़बड़ी से जुड़ी शिकायतों पर की गई। आयकर विभाग के 20 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई में शामिल रहे थे।
राजेंद्र यादव से जुडी कंपनियों पर छापा
सुरक्षा के मद्देनजर घर और फैक्ट्री पर भारी संख्या में पुलिस जवानों की मौजूदगी है। इस बार ई़डी की कार्रवाई चल रही है। माना जा रहा है कि गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव से जुड़ी कंपनियों पर छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद निकलकर सामने आएगी। फिलहाल मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस के जवान मौजूद हैं। कंपनियों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है।

