Headlines

आवास रेनोवेशन मामले में सीबीआई जाँच पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा केजरीवाल झुकने वाला नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आवास रेनोवेशन मामले में सीबीआई की जाँच पर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इस बार जाँच में कुछ नहीं मिला तो क्या वो इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं है। अब तक 50 से ज्यादा जांचे हो चुकी हैं। 33 से ज्यादा केस किये। सारी जांचे की लेकिन कुछ नहीं मिला। अब इस जाँच का भी स्वागत है। कुछ मिलाने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री घबराये हुए हैं। ये काम करते नहीं सिर्फ भाषण बाजी करते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “केजरीवाल झुकने वाला नहीं है, जितनी फर्जी जांच कर लें। चौथी पास राजा को चुनौती है। अगर इस जांच में कुछ नहीं मिला तो क्या वो इस्तीफा देंगे।”

सीएम ने एक्स पर लिखा

सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अब इन्होंने सीएम आवास की सीबीआई जांच शुरू करवा दी। प्रधानमंत्री जी घबराए हुए हैं। ये उनकी घबराहट दिखाता है। मेरे ख़िलाफ़ जांच कोई नई बात नहीं है। अभी तक मेरे ख़िलाफ़ पिछले 8 साल में 50 से ज़्यादा मामलों में जांच करवा चुके हैं। बोले केजरीवाल ने स्कूल बनवाने में घोटाला कर दिया, बस घोटाला, शराब घोटाला, सड़क घोटाला, पानी घोटाला, बिजली घोटाला। दुनिया में शायद सबसे ज़्यादा जांच मेरी हुई होंगी। किसी केस में कुछ नहीं मिला। इसमें भी कुछ नहीं मिलेगा। जब कुछ गड़बड़ है ही नहीं तो क्या मिलेगा।”

“एक चौथी पास राजा से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है? 24 घंटे बस जांच-जांच का गेम खेलते रहते हैं, या फिर भाषण देते रहते हैं। काम तो कुछ करते नहीं। वो चाहते हैं कि मैं भी दूसरे नेताओं और पार्टियों की तरह उनके साथ मिल जाऊँ। पर मैं इनके सामने झुकने वाला नहीं, चाहे वो मेरी जितनी मर्ज़ी फ़र्ज़ी जांच करवा लें, जितने मर्ज़ी केस कर लें। मैं भी उन्हें चैलेंज देता हूँ – जैसे पिछली सारी जांचों में कुछ नहीं निकला, वैसे ही अगर इस जांच में भी कुछ नहीं निकला तो क्या झूठी जांच करने के जुर्म में इस्तीफ़ा देंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *