राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राजस्थान को दी 7000 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ में आज 2 अक्टूबर को एक जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत जी राजस्थान से जाने वाले हैं। इस बात को वह भी बहुत अच्छे से जानते हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान को चहुंमुखी विकास बीजेपी ही दे सकती है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान को 7000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें रेलवे से लेकर एलपीजी प्लांट तक शामिल हैं। इसके बाद पीएम ने चित्तौडग़ढ़ में जनसभा को सम्बोधित किया।
कांग्रेस की राजस्थान से विदाई
जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों का सन्देश कांग्रेस तक पहुंच गया है। यहाँ मुख्यमंत्री गहलोत जी को भी पता है कि राजस्थान से कांग्रेस की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों गहलोत जी एक प्रकार से बीजेपी को बधाई दे दी है। वह आग्रह कर रहे हैं कि बीजेपी सरकार बनने के बाद उनकी योजनाएं बंद नहीं की जाएं। मैं बीजेपी सरकार बनने की बात स्वीकार करने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं।
अपराध के मामले में राजस्थान टॉप पर
पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान की पहचान आतिथ्य सत्कार की रही है। लेकिन पिछले पांच सालों में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है। मुझे ये कहते हुए बहुत दुःख हो रहा है कि जब भी अपराध की बात आती है, तो उसमें राजस्थान टॉप पर होता है। उन्होंने कहा कि अराजकता, दंगे और पत्थरबाजी की वजह से राजस्थान का नाम बदनाम हुआ है। महिलाओं, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार के मामलों में भी आज हमारा राजस्थान सबसे ज्यादा बदनाम हो रहा है।

