Headlines

एमपी के दमोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को किया सम्बोधित, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। जिसके लिए सभी पार्टियां जोरशोर से अपनी पार्टी के प्रचार में लगी हुयी हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए दमोह पहुंचे। यहाँ प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को सम्बोधित किया।

दमोह में जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के कामो को बताया और जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज पूरा दमोह कह रहा है, एक बार फिर बीजेपी सरकार। आज पूरे विश्व में भारत का पराक्रम लहरा रहा है। भारत की गाथा पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। मध्य प्रदेश का आशीर्वाद हमेशा मुझे मिला है, मध्य प्रदेश के मन में मोदी है।”

उन्होंने आगे कहा, “दलित, पिछडे व आदिवासी के मन में नरेंद्र मोदी है।  मोदी सिर्फ आपका सेवक है। आज पूरा दमोह मिलकर कह रहा है- एक बार फिर बीजेपी सरकार।”

कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष रिमोट से चल रहे हैं। वे मेरे अच्छे मित्र हैं। कांग्रेस मुझे दिन में सौ बार गाली देती है। कांग्रेस इतने वर्षो से गरीबी हटाने का झूठ बोलती रही है। कांग्रेस ने हजारों रुपये का घोटाला किया है। कांग्रेस एक समाज को दूसरे समाज से लड़ाती है। कांग्रेस को सिर्फ अपने स्वार्थ से मतलब है। 2014 से पहले देश के प्रधानमंत्री रिमोट से चलते थे। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारी गारंटी देश के खजाने को लूटने की नहीं होती, देश को आगे ले जाने की होती है। कांग्रेस के नेताओं की नियत ठीक नहीं थी। भारत का परचम आज पुरे विश्व में लहरा रहा है। हम चाँद पर वहां पहुंचे जहाँ आजतक कोई नहीं पहुंच पाया। दुनियां हमारी तागत देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *