Headlines

इल्तिज़ा मुफ़्ती के हिंदुत्व पर दिए वयान पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने दिया जवाब

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती की बेटी इल्तिज़ा मुफ़्ती ने हिंदुत्व को लेकर एक विवादित वयान दिया था। इस विवादित वयान पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने इल्तिज़ा मुफ़्ती को जवाब दिया है। उन्होंने इल्तिज़ा मुफ़्ती को मुर्ख कहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व एक जीवन शैली है। हिंदुत्व एक जीवन जीने की विचार धारा है। इस संसार में एकता के लिय सबसे अति आवश्यक हिंदुत्व है। इल्तिजा मुफ्ती जो कह रही हैं कि हिंदुत्व एक बीमारी है। मैं कहना चाहता हूं कि उनका यह बयान काफी शर्मनाक है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “मुझे लगता है कि वो मूर्ख हैं उन्हें अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए। हिंदुत्व इस देश और पूरी दुनिया के लिय एक दवा है। हिंदुत्व वो है जो वसुधैव कुटुम्बकम की चर्चा करता है। हिंदुत्व वो है जो सब में राम देखता है। हिंदुत्व वो है जो नर में नारायण देखता है। हिंदुत्व वह है जो बेटी में गौरी देखता है।”

हिंदुयों से की अपील

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने हिन्दुओं से अपील की है कि वह आगे आकर इस बात को पुरजोर तरीके से उठाओ ताकि ऐसे लोगों को पता चल सके कि हिंदुत्व बीमारी है या दवा।

बता दें कि हाल ही में इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था, कि भगवान राम को अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए और असहाय होकर देखना चाहिए कि नाबालिग मुस्लिम लड़कों को केवल इसलिए चप्पलों से पीटा जाता है, क्योंकि वे उनका नाम जपने से इनकार करते हैं। हिंदुत्व एक ऐसी बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *