Headlines

अस्पताल में सैफ अली खान से मिले मंत्री आशीष शेलार, कहा डरना मना है, मुंबई दुनियां में सबसे सेफ

मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर पर हुए हमले के बाद से विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। विपक्षी दलों का कहना है कि मुंबई में जब अभिनेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता कितनी सुरक्षित होगी।

इसी बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी के नेता आशीष शेलार ने कहा, “किसी को डरने की जरूरत नहीं है। बॅालीवुड वालों डरना मना है, आपके साथ सरकार है।” उन्होंने कहा कि राजनीति करने जैसी यह घटना नहीं है। जितेंद्र आव्हाड और नाना पटोले को मैं जल्द जवाब दूंगा।

मंत्री आशीष शेलार के विधानसभा क्षेत्र में बहुत से अभिनेता और अभिनेत्री रहते हैं। सलमान खान, शाहरुख़ खान से लेकर सैफ अली खान तक के घर इन्ही के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। आशीष शेलार ने गुरुवार को लीलावती अस्पताल जाकर सैफ अली खान से मुलाकात की और उनका हाल जाना था।

मुंबई दुनियां में सबसे सेफ

आशीष शेलार ने कहा, ”जो घटना घटी है, वह खतरनाक है। मुंबई में ऐसी घटना कभी नहीं हुई थी। मुंबई शहर दुनिया में सबसे सेफ है। बांद्रा आज भी सेफ है और कल भी सेफ रहेगा।” शेलार ने जांच को लेकर कहा कि हम इसकी जड़ तक जाएंगे। इतनी गंभीर घटना होने के बाद फैमिली को ट्रॉमा से बाहर आने के लिए सपोर्ट करना जरूरी है।

सैफ अली खान की हालत

बुधवार रात को अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर एक शख्स ने हमला किया। उनके शरीर पर छह घाव हैं। उनके रीढ़ में गंभीर घाव है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच से लगता है कि हमलावर चोरी के इरादे से घर में घुसा था। सैफ अली खान की हालत को लेकर डॉक्टर ने बताया कि उन्हें अभी आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। फ़िलहाल विज़िटर्स को उनसे मिलने से रोका गया है। जिससे उन्हें इन्फेक्शन से बचाया जा सके। डॉक्टर ने बताया अभी सैफ को आराम की जरूरत है। आज वह आराम से चले। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हुयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *