महाराष्ट्र की राजनीती में बड़ी उथल पुथल, एनसीपी नेता अजित पवार अपने 25 विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल होंगे
आज महाराष्ट्र की राजनीती में बड़ी उथल पुथल देखने को मिल सकती है। खबर आ रही हैं कि एनसीपी के नेता अजित पवार महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल हो सकते हैं। अजित पवार के पास एनसीपी के 25 विधायकों का समर्थन है। खबर यह भी है कि अजित पवार आज ही शपथ भी ले सकते हैं। अजित पवार नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा भी देंगे। सूत्रों के अनुसार अजित पवार को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है। इसके साथ खबर यह भी है कि छगन भुजबल को भी मंत्री पद दिया जा सकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राजभवन पहुंच चुके हैं। अब देवेंद्र फडणवीस का इंतजार किया जा रहा है।
अजित पवार के निवास पर हुयी बैठक
महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार के निवास पर पार्टी नेताओं की महत्तपूर्ण बैठक हुयी। इस बैठक में पार्टी के दोनों कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले प्रफुल्ल पटेल भी शामिल हुए। साथ ही इस बैठक में दिलीप वालसे पाटिल, हसन मुशरिफ, धनंजय मूंडे , दौलत अरोरा जैसे नेता भी शामिल हुए। बैठक समाप्त करने के बाद अजित पवार सीधे राजभवन के लिए निकल गए।
राजभवन पहुंचे अजित पवार
महाराष्ट्र के राजभवन पर अजित पवार के पहुंचते ही वहां गहमागहमी शुरू हो गयी। अजित पवार के राजभवन पहुंचते ही उनके समर्थक विधायक भी राजभवन पहुंचने लगे। सूत्रों के अनुसार खबर है कि अजित पवार के समर्थक विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है। अजित पवार के राजभवन पहुंचते ही राजभवन की हलचल के साथ ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बीजेपी नेताओं की बैठक चल रही है।
