राकेश टिकैत ने दी गन्ना भुगतान को लेकर ट्रेक्टर क्रांति की चेतावनी, कहा 15 अगस्त को होगी ट्रेक्टर क्रांति
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले दादरी गांव में भाकियू के राष्ट्रिय प्रवत्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को किसानों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जैम कर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में फसलों के लिए मोदी एमएसपी कानून बना देना चाहिए। राकेश टिकैत ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर कहा कि मोदी जी ने अमेरिका से आने वाले सेब पर 20 फीसदी ड्यूटी टेक्स कम कर दिया है। इससे देश के किसानों को बहुत बड़ा नुकसान होगा। मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि बागपत में गन्ने की फसल मुख्य फसल है, गन्ने की फसल का भुगतान समय पर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सरकार 10 साल पुराने डीजल वाहनों को बंद करने जा रही है। इससे किसानों का बहुत बड़ा नुकसान होगा। टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 अगस्त को ट्रैक्टर क्रांति होगी। इसको लेकर 17 जुलाई को प्लान तैयार किया जायेगा।
राकेश टिकैत ने फैक्ट्री बंद करने को कहा
बागपत की मलकपुर चीनी मिल पर 450 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान का बकाया है। भुगतान ना होने पर किसानों को सलाह देते हुए टिकैत ने कहा कि जब तक गन्ने का भुगतान नहीं हो जाता है तब तक फैक्टरियों को बंद करा दो। एक हजार किसान टैक्टरों के साथ मोदीनगर जा कर मोदी की फैक्टरियों को बंद करा दो। इनको भुगतान ना होने तक चलने मत दो। ऐसी स्थिति में ही भुगतान हो सकता है। आगरा के किसान को लेकर कहा कि आगरा में बिजली को लेकर किसान कर्जबंद हो गए हैं। अब उनकी जमीन जाएगी। यही हाल यहां भी होने वाला है। अपने हक़ के लिए आंदोलन करने पड़ेंगे।
अमेरिकी सेबों पर घटे टेक्स पर कहा
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा पर तंज कसते हुए टिकैत ने कहा कि पीएम मोदी ने अमेरिकी किसान के साथ समझौता किया है। वहां से आने वाले सेब पर 20 फीसदी ड्यूटी कम कर दी है। इससे देश के किसानो को बड़ा नुकसान होगा। टिकैत ने सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि किसान अपनी जमीन को महंगे दामों पर बेच दे। देश में व्यापारी जमीन खरीदने में लगे हुए हैं। जो भी किसान अपनी जमीन को बेच देगा वह दुबारा जमीन नहीं खरीद पायेगा। राकेश टिकैत ने किसानों को जमीन ना बेचने की नसीहत दी और कहा कि वे आने वाले आंदोलन और अपने रोजगार पर ध्यान दें।

