Headlines

यूसीसी को लेकर बोले उमर अब्दुल्ला कहा किसी भी धर्म या जाति को नहीं मिलनी चाहिए छूट, आर्टिकल 370 को लेकर भी कहा……

Spread the love

इस समय यूसीसी को लेकर पुरे देश में बबाल मचा हुआ है। इसी बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने यूसीसी पर कहा कि इसमें सभी धर्मो और जातियों के लिए समान कानून होना चाहिए। किसी भी धर्म या जाति को किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह यूसीसी है इसलिए सबके लिए कानून और अधिकार भी समान होने चाहिए। वरना यह लगेगा कि किसी खास समूह और समुदाय को लेकर इसे लागू किया गया है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा यूसीसी मतलब सबके लिए समान अधिकार

इस समय पुरे देश में यूसीसी का शोर मचा हुआ है। यूसीसी को लेकर दो पक्ष है। एक पक्ष वह है जो इसे लागू कराने के लिए इसके फायदे गिना रहा है। वहीं दूसरा पक्ष वह है जो इसे लागू होने से रोकने के लिए इसकी कमियां गिना रहा है। इन्ही सबके बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने यूसीसी पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा “यूसीसी में सभी धर्मों और जातियों के लिए समान कानून और अधिकार होने चाहिए, ना ही कोई छूट होनी चाहिए, फिर चाहे वह हिन्दू, सिख, ईसाई, दलित या फिर कोई भी हो। नहीं तो लगेगा कि इसे खास समुदाय, मुसलमान और मुस्लिम पर्सनल लॉ को निशाना बनाने के लिए लाया जा रहा है”।

आर्टिकल 370 पर बोले

आर्टिकल 370 पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह खुश हैं कि जम्मू एंड कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने के खिलाफ दाखिल अर्जियों पर आज से सुप्रीम कोर्ट में सुनबाई शुरू हो गयी है। उन्होंने आगे कहा कि वह इस पर केंद्र की ओर से दाखिल अर्जी पर कुछ नहीं कहेंगे। उस पर कोर्ट में जवाब दिया जायेगा। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की अध्यक्षता वाली बेंच पर आज सुनबाई हुयी, अब अगली सुनबाई अगस्त महीने में होगी।

एनसीपी में पड़ी फूट पर कहा

इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने एनसीपी में पड़ी फूट पर बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि इस समय बीजेपी सबसे कमजोर पार्टी हो चुकी है। इस समय बीजेपी अपने सबसे कमजोर दौर से गुजर रही है। वह एनडीए का पुनर्जागरण करने में लगी हुयी है। इसलिए दूसरे दलों में फूट डाल रही है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि विपक्षी दल कमजोर हो जायेंगे। एनसीपी के टूटने के बाद शरद पवार कमजोर नहीं हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *