जेडीयू के नेता अशोक चौधरी ने अलापा नितीश कुमार के पीएम बनने का राग, और कहा गठबंधन के चाहने से बनता है कोई पीएम और कन्वीनर
हाल ही में बेंगलुरु में हुयी विपक्ष की बैठक के बाद से बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की नाराजगी की खबरे सामने आ रही हैं। लेकिन इन खबरों पर नितीश कुमार अपना वयान पहले ही दे चुके हैं। वहीँ शुक्रवार को भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे उन्होंने नितीश कुमार को विपक्षी एकता का कन्वीनर नहीं बनाये जाने पर जवाब दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम तो चाहते हैं कि नितीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बना दिया जाये। लेकिन हमारे चाहने से कुछ नहीं होगा। इस गठबंधन में शामिल दलों के चाहने से कोई प्रधानमंत्री या कन्वीनर बनेगा।
अशोक चौधरी ने कहा कि नितीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है और ना ही वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। वो तो बस देश में एक बड़ा गठबंधन बनाना चाहते हैं जिससे बीजेपी को हराया जा सके। इस बात को नितीश कुमार कई बार स्पष्ट कर चुके हैं। मुख्यमंत्री नितीश कुमार को गठबंधन में ना तो कन्वीनर बनने की इच्छा है और ना प्रधानमंत्री, वो गठबंधन में एक अहम भूमिका में हैं जिसका वह निर्वहन कर रहे है।
अपने नेता को शीर्ष पर देखना चाहते हैं कार्यकर्त्ता
अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्त्ता अपने नेता को शीर्ष पर देखना चाहता है। यह एक मनोवैज्ञानिक सोच है। मेरी भी इच्छा है कि नितीश कुमार पीएम बने। लेकिन नितीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि वह पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं। हम तो सोच और इच्छा की बात किये हैं।

