नूंह में हुयी हिंसा के विरोध में बजरंग दल का देशभर में प्रदर्शन, सीएम खट्टर ने नूंह हिंसा को बताया बड़ी साजिश, एनआईए से जांच की मांग
हरियाणा के नूंह में हुयी हिंसा के विरोध में बजरंग दल ने आज देशभर में प्रदर्शन बुलाया है। इस प्रदर्शन का असर जम्मू से लेकर दिल्ली और यूपी तक दिख रहा है। मध्यप्रदेश के भोपाल में सहित कई जिलों में बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर को बजरंग दल ने जाम कर दिया। यूपी के भी कई जिलों में बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
वीएचपी ने की एनआईए से जाँच की मांग
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह में हुयी हिंसा को एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताया है। वहीँ विश्व हिन्दू परिषद् ने नूंह में हुयी हिंसा की जांच राष्ट्रिय जाँच एजेंसी द्वारा कराये जाने की मांग की है। नूंह में अभी कर्फ्यू लगा हुआ है। दिन में दो घंटे की कर्फ्यू में ढील दी गयी है। सुरक्षा बलों ने आसपास के जिलों में फ्लैग मार्च भी निकाला।
सीएम ने कहा बड़ी साजिश
नूंह में हुयी हिंसा में अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नूंह हिंसा को लेकर कहा है कि यह एक बड़ी साजिश लग रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी दंगाई को बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की चेतावनी दी है। सीएम ने जनता से भाईचारा और शांति बनाये रखने की अपील की है। नूंह और आसपास के इलाके में स्थिति फ़िलहाल सामान्य है। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। सीएम खट्टर ने बताया कि हरियाणा पुलिस की 30 और अर्धसैनिक बलों की 20 टुकड़ियों की तैनाती की गयी है। हिंसा को लेकर अब तक 44 एफआईआर दर्ज की गयी हैं। वहीँ हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि हिंसा पूर्वनियोजित थी। इसकी जांच होगी और हर दोषी को सजा मिलेगी।

