दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दिल्ली से गिरफ्तार किया आईएसआईएस का आतंकी, एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी का नाम शाहनवाज बताया गया है। यह आतंकी एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकी है। एनआईए ने इस आतंकी के ऊपर 3 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। इस आतंकी को शाहनवाज उर्फ़ शैफी उज्जमा के नाम से जाना जाता है। ये आतंकी पुणे आईएसआईएस केस में वांटेड था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस आतंकी शाहनवाज के साथ दो संदिग्ध मोहम्मद अरशद वारसी और रिजवान को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने आज इन्हे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग पर पेश कर 14 दिन की रिमांड पर ले लिया है। आईएसआईएस मॉडयूल केस में आदिल नाम का एक इंजिनियर छात्र भी हिरासत में आया है। आदिल जामिया का रहने वाला है। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि आदिल को नोटिस देकर छोड़ा जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि शाहनवाज दिल्ली का ही रहने वाला है। वह पेशे से इंजीनियर है। आतंकी शाहनवाज पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार होकर दिल्ली में ठिकाना बनाकर रह रहा था। फिलहाल आतंकी से पूछताछ की जा रही है। दरअसल, एनआईए ने आईएसआईएस पुणे मॉड्यूल मामले में 7 लोगों को पकड़ा था। इस दौरान तीन आतंकी फरार हो गए और वह दिल्ली में आकर छिप गए। इन्हीं तीन आतंकियों में से एक शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा है।
पुलिस को दिल्ली में आईएसआईएस के तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर आ गयी और इन तीनो आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को आज सोमवार को शाहनवाज की गिरफ्तारी के साथ बड़ी कामयाबी हासिल हुयी। हालाँकि अभी भी पुणे आईएसआईएस मॉडयूल केस के दो आतंकी रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शेख फरार हैं।
इन तीनों आतंकियों के बारे में जानकारी मिली है कि इन तीनों को आईईडी बनाने की ट्रेनिंग मिली है। ये बड़ी ही आसानी से बम बनाने की क़ाबलियत रखते हैं। इन्ही सब वजहों के चलते पुलिस इन्हे जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

