Headlines

हैदराबाद की एक जनसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी से गाज़ा के लोगों को सहायता देने की अपील की, साथ ही एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा

Spread the love

इज़रायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई में इज़रायल के गाज़ा पट्टी पर धावा बोलने के बाद गाज़ा में अब तक 2200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल ने हमास को धमकी दी है कि जब तक वह बंधक बनाये लोगों को रिहा नहीं कर देता है। जब तक गाज़ा में बिजली पानी और खाने के सामान की आपूर्ति नहीं की जाएगी।

वहीं एआईएमआईएम चीफ और सांसद असुदद्दीन ओवैसी  हैदराबाद में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि गाज़ा के लोगों की सहायता करें। इसी जनसभा में असुदद्दीन ओवैसी ने इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को शैतान और युद्ध अपराधी बताया है। ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह गाज़ा के लोगों के साथ एकजुटता दिखाए। ओवैसी ने आगे कहा कि भारत को गाज़ा के लोगों की मदद करनी चाहिए।

असुदद्दीन ओवैसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि हम जिंदा कौम हैं, जब तक हम जिंदा है तो दुनिया जिंदा है।

इजरायल  और हमास की लड़ाई में अब तक 2215 फलस्तीनी लोगों जान गवां चुके हैं, जबकि घायलों की संख्या 8714 है।  ये सभी गाजा में हुई इजरायली एयरस्ट्राइक में हताहत हुए हैं। मरने वालों में 700 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं वेस्ट बैंक में अब तक 50 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा इजरायल की अगर बात करें तो इजरायल में मारे जाने वाले लोगों की संख्या 1300 है, जबकि 3400 लोग घायल हुए हैं। फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से कहा कि वे गाज़ा पट्टी में मानवीय कॉरिडोर खोलने की इजाजत देदें। जिससे लोगों तक खाना और ईंधन पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *