Headlines

डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर लालू यादव ने कहा इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा

Spread the love

बिहार में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर आज गुरुवार को डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 136 वीं जयंती मनाई गयी। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आमंत्रित किया गया। काफी लम्बे अरसे बाद यह मौका है कि लालू प्रसाद यादव आज कांग्रेस  कार्यालय पर पहुंचे हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण सिंह को श्रद्धाँजली अर्पित की। इस मौके पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है। सांप्रदायिक तागतें आँख फाड् के खड़ी हैं। देश के संविधान के ऊपर संकट पैदा हो रहा है। इसलिए हम विभिन्न दलों में बटे हुए लोग इकठ्ठा हुए और इंडिया गठबंधन का गठन किया। पटना की ऐतिहासिक भुमि से बैठक शुरू कर कर्नाटक और मुंबई की बैठकें हुयी। आज देश के 23 दल इस गठबंधन से जुड़े हुए हैं।

बीजेपी पर साधा निशाना

लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग पूछते रहते हैं कि नेता कौन होगा। नेता हमलोग चुन लेंगे, उसमे कोई दिक्कत नहीं होगी। लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा कि हम पटना के गाँधी मैदान में एक रैली करने वाले हैं, ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’। इस रैली के बाद देशभर में हवा फैलेगी और नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस का सूपड़ा साफ होगा। कोई दिक्कत नहीं होगी। ये लोग जा रहे हैं इसलिए छटपटा रहे हैं। छापा मारते रहते हैं। मुक़दमा मुक़दमा करते रहते हैं और कोई काम नहीं है। इनसे कुछ भी प्राप्त होने वाला नहीं है।

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं वहां से इनका सूपड़ा साफ हो जायेगा। ये लोग कहीं नहीं हैं। ये लोग देश को धोखा देकर आये थे। गलत प्रचार करके आये थे कि देश का पैसा विदेश में जमा है उसको लाएंगे और सबके खाते में 15-15 लाख रूपया देंगे। सबका खाता खुल गया, हम भी खुलवा लिए। फिर कहते हैं कि वहां पैसा है ही नहीं। देशवासियों को इतना बड़ा धोखा दिया इसलिए इनको धुल चटा देनी है।

जातीय जनगणना को लेकर कहा

लालू प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना को लेकर कहा कि हमको कोई बता रहा था कि बिहार में जातीय जनगणना होने के बाद इन्हे पटना लोकसभा सीट को छोड़ कर और कहीं बिहार में सीट नहीं मिल रही है। राहुल गाँधी ने भी कहा है कि देशभर में हम आएंगे और जातीय जनगणना कराएँगे। जातीय जनगणना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *