Headlines

अपनी जापान यात्रा के बाद तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर दिया बयान

Spread the love

गुरुवार 2 नवंबर की सुबह बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी जापान यात्रा से पटना लौटे। पटना एयरपोर्ट पर आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने बहुत ही गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी जापान यात्रा सफल रही। पटना के गाँधी मैदान पर नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। इसके साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम यहाँ नौकरी देंगे और वे लोग फिर से ईडी और इनकम टैक्स का छापा मरवाएँगे।

तेजस्वी यादव ने अपनी महागठबंधन की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा था उसे हम लोगों ने मिलकर पूरा किया है। ये तो बस शुरुआत है, ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि बीजेपी कह रही है कि पैसे लेकर नौकरी दी हैं। इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि उन पर भगवान का आशीर्वाद रहे। बीजेपी के लोगों को पता होना चाहिए कि दो महीने  के अंदर लोगों को नौकरियां मिली हैं।

बीजेपी पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग जो एक दिन में लाखों नियुक्ति पत्र बाँट रहे हैं, तो परेशानी तो होगी। बीजेपी के लोग परेशान हैं, घबराये हुए हैं। ये सिलसिला चलता रहेगा। हम लोग जो कहते हैं वो करते हैं। वो लोग जो कहते हैं वह चुनाव तक ही सिमित रहता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार में भी क्यों नहीं हजारों में भी नौकरियां दी। इसी के साथ तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार इसी लिए बनी है कि हम लोग लोगों को नौकरियां दें। मुख्यमंत्री नितीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार के एक विभाग ने इतनी नौकरियां दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *