Headlines

अखिलेश यादव को लेकर दिए कमलनाथ के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर बोला हमला

Spread the love

बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और पीसीसी प्रमुख कमलनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी और अखिलेश यादव का समर्थन किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अखिलेश यादव को लेकर दिए एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान पर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कमलनाथ के अखिलेश-वक्लेश वाले बयान पर कहा ओबीसी समाज के लिए कांग्रेस का यह असली चेहरा है। अखिलेश यादव हमारे गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वे पिछड़े वर्ग के बड़े नेता हैं। उनका मान-सम्मान रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। जब कांग्रेस इतने बड़े ओबीसी नेता के साथ यह कर रही है तो सामान्य ओबीसी लोगों के साथ क्या करेगी।

सीटों के बटवारे को लेकर हुआ संग्राम

मध्यप्रदेश में विधानसभा के लिए शुक्रवार को मतदान हो चुका है। लेकिन प्रदेश में सियासत अभी भी गरमाई हुयी है। कमलनाथ के अखिलेश-वक्लेश वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कमलनाथ के बयान को ओबीसी समाज का अपमान बताया है। दरअसल में प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस आमने-सामने आ गई थी। इस दौरान दोनों ही दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर जुबानी हमला बोला था। सपा ने प्रदेश की 71 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

सपा कांग्रेस ने एक दूसरे पर बोला हमला

जब इंडिया गठबंधन का गठन हुआ था उसी समय से दोनों पार्टियों की गुटबाजी और अंतर्कलह सुर्ख़ियों में रही। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान यह गुटबाजी और अंतर्कलह खुलकर सामने आयी। अखिलेश यादव ने कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, तो वहीँ कांग्रेस ने भी समाजवादी पार्टी पर जोरदार पलटवार किया। इस दौरान दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच भाषाई मर्दाएं भी तार-तार हुई। अखिलेश यादव ने अपने मध्यप्रदेश दौरे के दौरान कहा था, “कांग्रेस और भाजपा ने मध्य प्रदेश में सरकारें बनाईं, लेकिन लोग दुखी रहे। कांग्रेस अपने विधायकों को लूटने से नहीं बचा सकी। भाजपा ने उन्हें लूट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *