Headlines

क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को देखने पीएम नरेंद्र मोदी सहित 100 से ज्यादा वीवीआईपी पहुंचेंगे

Spread the love

आज आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मैच को स्टेडियम में देखने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे। इसी के साथ 100 से ज्यादा वीवीआईपी इस मैच के साक्षी बनेंगे।

इन वीवीआईपी लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 8 से ज्यादा राज्यों के सीएम शामिल हैं। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल भी मैच देखने के लिए अहमदाबाद आएंगे। मैच देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट और गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस और पूर्व जस्टिस भी स्टेडियम जाएंगे। इसके अलावा सिंगापुर, अमेरिका, यूएई के राजदूत भी फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद आएंगे।

फाइनल मैच देखने पहुंचने वाले वीवीआईपी

अनुराग सिंह ठाकुर,

ज्योतिरादित्य सिंधिया

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास

अमेरिका के राजदूत एरिक गैसेट्टी

असम के सीएम हिंमत बिस्वा सरमा

ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स

भारत में ऑस्ट्रेलियाई राजदूत फिलिप ग्रीन

नीता अंबानी

सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और अन्य राज्यों के न्यायालयों के न्यायाधीश

संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुलनासिर जमाल अलशाली

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा

यूएसए राजदूत एरिक गार्सेटी

सिंगापुर के गृह मामलों के मंत्री के संगम

तमिलनाडु यूटी कल्याण खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन

लक्ष्मी मित्तल

सजाया गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मैच की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम को काफी सजाया गया है। स्टेडियम में कई तरह की लाइट्स लगायी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *