May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को ईडी ने किया आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार शाम आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की तत्काल जमानत की याचिका पर सुनबाई करने से मना कर दिया। आज शुक्रवार को कोर्ट में सुनबाई होगी। आम आदमी पार्टी ने अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी को साजिश बताते हुए पूरे देश में प्रदर्शन का एलान कर दिया है।

आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता जगह जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आप के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मोहाली में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें पोस्टर-बैनर्स के साथ देखा गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। आप के आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को इस दौरान काबू करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन के इस्तेमाल के साथ उन पर लाठियां भी भांजनी पड़ीं। यूथ कांग्रेस भी अरविन्द केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन करने के लिए सडकों पर उतारेगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता जम्मू में भी अरविन्द केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन किया। बीजेपी पर हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब-जब चुनाव आते हैं, तब तक मौजूदा केंद्र सरकार एजेंसियों को आगे कर विपक्षी नेताओं को परेशान करती है।

बीजेपी को तानाशाही का जवाब मिलेगाआप

संदीप पाठक ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हम लोगों को न्याय पूरा भरोसा है। सीएम केजरीवाल को न्याय मिलेगा। हमें राहुल गांधी का भी फोन आया था। सभी दल इसमें लगे हैं कि आगे बीजेपी से कैसे निपटना है। इस स्थिति के बाद एक-दो दिन में इंडिया गठबंधन की बैठक होगी। देश की जनता की जिम्मेदारी है कि कैसे आपातकाल से निपटा जाए। इस पूरे केस में दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल हो रहा है। सारे नेताओं को हाऊस अरेस्ट किया गया है। पीएम मोदी के मन में नफरत और डर है। आतिशी को भी हिरासत में ले लिया गया है और जो मिल रहा है, उसे डिटेन कर लिया जा रहा है। दिल्ली के घर-घर में केजरीवाल पैदा होगा और बीजेपी को तानाशाही का जवाब मिलेगा। अन्याय का अंत सुनिश्चित है।

समाजसेवी अन्ना हजारे का बयान

समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा है कि मुझे बहुत दुख हुआ कि अरविंद केजरीवाल जैसे आदमी जो शराब के खिलाफ थे। आज वह शराब नीति बना रहे हैं। शराब नीति के लिए मैंने मना किया था। मुझे गिरफ्तारी से दुख है। मैंने दो बार पत्र लिखकर शराब नीति बनाने से मना किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *