Headlines

अरविन्द केजरीवाल ने ईडी के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया

Spread the love

दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद अरविन्द केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में ईडी के आरोपों पर कहा कि ईडी के चारों गवाहों का सम्बन्ध बीजेपी से है। इनके वयान के आधार पर ही मुझे गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली के शराब नीति घोटाले की जाँच कर रही ईडी ने अरविन्द केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल ने ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कुछ दिन पहले ही ईडी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया था। अब केजरीवाल ने भी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है।

केजरीवाल का दाखिल जवाब

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ईडी के चारों गवाहों का सम्बन्ध बीजेपी से है। भाजपा समर्थित लोकसभा प्रत्याशी मगुंता श्रीनिवासन रेडी, भाजपा को तथाकथित शराब घोटाले में 60 करोड़ का चंदा देने वाले सरथ रेडी, भाजपा गोवा के एक सीनियर नेता एवं प्रमोद सावंत के करीबी सत्य विजय, गोवा सीएम की करीबी और सीएम की कैंपेन मैनेजर के बयानों को आधार बनाकर मुझे गिरफ्तार किया गया। केजरीवाल ने कहा, हवाला एजेंट के पास से गुजराती में लिखी डायरी मिली। बीजेपी ने अपने हिसाब से सबूत बनाकर पेश किए।

केजरीवाल की याचिका पर ईडी का जवाब

केजरीवाल द्वारा दाखिल याचिका पर ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया था। जिसमे ईडी ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता हैं और तथ्य आधारित अपराध के लिए किसी की भी गिरफ्तारी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की अवधारणा का उल्लंघन नहीं कर सकती है। ईडी ने दावा किया था कि केजरीवाल ने अपने मंत्रियों और आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया और वह शराब नीति में दिए गए लाभ के बदले में शराब व्यवसायियों से रिश्वत मांगने में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *