Headlines

राहुल गाँधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में की रैली, रायबरेली में गिनवाए कांग्रेस के काम

Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में एक रैली की। इस रैली में राहुल गाँधी ने कांग्रेस के द्वारा रायबरेली में करवाए गए काम गिनवाए। उन्होंने कहा रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि है इसलिए मैं यहाँ से चुनाव लड़ने आया हूँ। इसी दौरान राहुल गाँधी ने मंच पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी की तारीफ करते हुए कहा “ये जो मेरी बहन है उसकी तारीफ़ करनी पड़ेगी। मैं देश में प्रचार कर रहा हूँ ये मेरे लिए यहाँ अपना खून पसीना यहां दे रही है।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी अंबानी-अडानी को लाखों करोड़ों रुपये देते हैं। वो उस पैसे से विदेशों में प्रॉपर्टी खरीदते हैं। अगर हम आपको पैसे देंगे तो आप रायबरेली से सामान खरीदेंगे। यहां के बाजार में पैसा बनेगा। फिर आसपास की फैक्ट्रियों में भी काम आएगा और लोगों को रोजगार मिलेगा।

राहुल गाँधी ने आगे कहा कि अमेठी में  मैं राइफल, एके-47 की फैक्ट्री लेकर आया था। लेकिन अभी तक उस काम को शुरू नहीं कराया गया। क्योकि नरेंद्र मोदी ये फैक्ट्री अडानी को देना चाहते हैं। राहुल गाँधी ने कहा कि कोरोना में वेंटिलेटर नहीं थे, ऑक्सीजन नहीं थी, गंगा में लाशों के ढेर थे। तब नरेंद्र मोदी कहते थे- मोबाइल की लाइट जलाओ, थाली बजाओ। देश में नरेंद्र मोदी जब ये सब करवा रहे थे, तब कोरोना से लोग मर रहे थे। लेकिन मीडिया कह रहा था- वाह..देखो, क्या प्रधानमंत्री हैं.. थाली बजवा दी।

रायबरेली में गिनवाए कांग्रेस के काम

राहुल गाँधी ने कहा कि रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि है, इसलिए मैं यहाँ से चुनाव लड़ने आया हूँ। राहुल गाँधी ने रायबरेली में कांग्रेस के द्वारा करवाए गए कामों को गिनवाया। उन्होंने कहा जिला अस्पताल ,लालगंज रेल कोच फैक्ट्री ,एनटीपीसी, ऊंचाहार एम्स, स्पाइस पार्क, शारदा नहर, गंगा ब्रिज, राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट, राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी, एनआईएफटी, एफडीडीआई, हाईवे इन जैसे तमाम काम हमने किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *