Headlines

दिल्ली में जल संकट को लेकर पीएम को लिखी चिट्ठी, कहा अगर स्थिति नहीं सुलझी तो अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठूंगी

Spread the love

दिल्ली में चल रही पानी की कमी को लेकर दिल्ली सरकार में जल मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली को हरियाणा से 100 एमजीडी पानी कम मिल रहा है। इसका मतलब यह है कि दिल्ली में 28 लाख लोगों को कम पानी मिल रहा है।

दिल्ली को मिल रहे कम पानी को लेकर आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी, जिसमे उन्होंने लिखा कि अगर स्थिति नहीं सुलझी तो वे 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगी।

हरियाणा सरकार पर लगाया आरोप

दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ”मैंने हरियाणा के सीएम से बात की। उन्होंने कहा कि वो भी पानी हरियाणा होकर ही आएगा, हरियाणा ने हिमाचल का पानी भी देने से मना कर रखा है। हमारी हर कोशिश के बाद भी हरियाणा सरकार दिल्ली को पानी नहीं दे रही है।”

आप नेता ने आगे कहा, ”दिल्ली के लोगों की ये परेशानी दूर करने के लिए हमने हर संभव प्रयास कर लिए। मैंने हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात की। हरियाणा ने हिमाचल का पानी देने से भी मना कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि दिल्ली में पानी का संकट है लेकिन इसके बावजूद भी हरियाणा सरकार ने दिल्ली को पानी नहीं दिया।”

दिल्ली में पानी की जरूरत

दिल्ली में पानी की जरुरत को लेकर आप नेता आतिशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “भीषण गर्मी में जब दिल्लीवालों को ज़्यादा पानी की ज़रूरत है, तब हरियाणा सरकार यमुना में कम पानी छोड़ रही है। कल दिल्ली को हरियाणा से 613 एमजीडी के बजाय 513 एमजीडी पानी ही मिला। इस 100 एमजीडी पानी की कमी से 28 लाख दिल्लीवाले बूँद-बूँद पानी के लिए तरस रहे है।

मैंने हर संभव प्रयास किया –  हरियाणा के मुख्यमंत्री से निवेदन किया, हिमाचल भी पानी देने को तैयार हुआ लेकिन हरियाणा ने मना कर दिया। हमारे विधायक जल शक्ति मंत्री से मिलने गये, सुप्रीम कोर्ट के सामने गुहार लगाई,  दिल्ली सरकार के अधिकारी हरियाणा भी गए। लेकिन हरियाणा सरकार नहीं मानी। अब दिल्ली वालों का कष्ट देखा नहीं जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *