May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

तीसरी बार पीएम बनने के बाद पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, वाराणसी के लोगों का जताया आभार, कांग्रेस ने साधा निशाना

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद और लगातार तीसरी बार पीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी पहुंचे थे । इस दौरान पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और वाराणसी की जनता का लगातार तीसरी बार लोकसभा पहुंचाने के लिए आभार व्यक्त किया।

माँ गंगा ने मुझे गोद ले लियापीएम

पीएम मोदी ने वाराणसी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा था, ‘‘अब तो मां गंगा ने भी मुझे जैसे गोद ले लिया है, मैं यहीं का हो गया हूं।“  उन्होंने यह बात यहां मिर्जामुराद के मेंहदीगंज में किसान सम्मान सम्मेलन में कही। इसी दौरान पीएम ने बटन दबाकर देश भर के 9.26 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त के तहत 20 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि अंतरित की।

पीएम ने किसान सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए अपना भाषण भोजपुरी भाषा में शुरू किया। पीएम ने कहा, ”चुनाव जीतले के बाद आज हम पहली बार बनारस आयल हईं, काशी के जनता जनार्दन के हमार प्रणाम। बाबा विश्‍वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से एवं काशीवासियों के असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है।”

कांग्रेस ने साधा निशाना

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने निशाना साधते हुए कहा, “उन्हें जनता के बुनियादी मुद्दों से कोई मतलब नहीं केवल अपना इवेंट ऑर्गेनाइज कराने आए थे। जनता आज बेरोजगारी महंगाई और चिकित्सा असुविधा से त्रस्त है लेकिन इन विषयों से इन्हें कोई लेना-देना नहीं है। वाराणसी के अस्पतालों पर इनका कोई ध्यान नहीं है। वाराणसी में अगले पांच साल का क्या विजन होगा इसके बारे में पीएम मोदी ने नहीं बताया है।”

अजय राय ने आगे कहा कि किसान परिवार को बीते दिनों बीजेपी नेताओं ने प्रताड़ित किया और मारा-पीटा था। लेकिन उससे बीजेपी के कोई भी बड़े नेता मिलने नहीं जा सके हैं। हम वाराणसी के हर बूथ पर एक-एक पौधे लगाएंगे। आज से राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान शुरू होगा। विकास के नाम पर लाखों करोड़ों पेड़ों को काट दिया गया, जिससे जनता त्रस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *