आईपीएल के एक और रोमांचक मैच में लखनऊ सुपरजॉइंट्स ने रॉयल चैलेंजस बेंगलोर को हराया
अभी रिंकू सिंह की आखिरी ओवर में की गई धुआंधार बेटिंग का खुमार लोगों के दिल से निकला भी नहीं था, कि कल हुए आरसीबी और लखनऊ सुपरजॉइंट्स के मैच में लखनऊ सुपरजॉइंट्स ने आरसीबी को एक रोमांचित हार का मजा चखाया |
कल आरसीबी और लखनऊ के बीच हुए मैच में लखनऊ सुपरजॉइंट्स के कप्तान के एल राहुल ने टॉस जीत कर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया | आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 212 रन बनाये | आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 61 रन बनाये , कप्तान फाफ ने 46 गेंदों पर नावाद 79 रन बनाये, और मैक्सवेल ने 29 गेंदों पर 59 रन बनाये | इस तरह आरसीबी ने लखनऊ को 212 रन का लक्ष्य दिया | लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई | लखनऊ के 3 विकेट मात्र 23 रन के स्कोर पर ही गिर गए | कल के मैच में लखनऊ टीम के हीरो रहे पूरन ने 19 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली , पूरन ने मात्र 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया | जो कि इस सीज़न का सबसे तेज अर्धशतक था | जब पूरन आउट हुए उस समय लखनऊ को 18 गेंदों में 24 रन बनाने थे | मैच में एक समय ऐसा था जब लखनऊ का स्कोर 190 रन मात्र 16 ओवर में थे | मैच का आखिरी ओवर बहुत ही रोमांचित रहा लखनऊ को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे , हर्षल पटेल के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ को जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी लेकिन हर्षल नॉन स्ट्राइक हैंड पर रन आउट का मौका चूक गए और लखनऊ को वाई का रन मिल गया और इस तरह एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को जीत मिली |
छक्कों से झूमा चिन्नास्वामी स्टेडियम
कल के मैच में दोनों पारियों में कुल 27 छक्के लगे , जिन्हे देख कर पूरा चिन्नास्वामी स्टेडियम झूमने लगा |
पूरन के तूफान में बह गया आरसीबी
जब लखनऊ का स्कोर 105 था तब के एल राहुल 18 रन बना कर आउट हो गए | तब पूरन बेटिंग करने मैदान पर आये | यहाँ से पूरन ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने कर्ण के 13 वें ओवर में 20 रन , हर्षल के ओवर में 18 रन और पार्नेल के अगले ओवर में 17 रन बनाये | इसतरह पूरन ने आईपीएल का अपना 5वॉँ अर्धशतक पूरा किया | स्टोइनिस ने भी 65 रन की अहम् पारी खेली |कल के मैच में पूरन मैन ऑफ़ द मैच रहे |

