May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा दावा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव की तरह अब नए सिरे से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर नया दावा किया है। जिससे यूपी की सियासत में नया भूचाल आ गया है। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को हटाए जाने का दावा किया है। उन्होंने यह दावा यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के नाम पर किया है।

अखिलेश यादव ने कहा, “स्वास्थ्य मंत्री चाहते हैं कि मुख्यमंत्री हट जाए और हम मुख्यमंत्री बन जाए।” उन्होंने यह दावा गुरुवार को बड़े स्तर पर नेताओं  समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने के दौरान किया। नेताओं के पार्टी ज्वाइन करने पर अखिलेश यादव ने कहा, “आज सपा के साथ आए सभी लोगों का स्वागत है। मुझे खुशी है कि सांसद हाजी जी आज सपा में आ गए हैं।”

इस दौरान अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सहारनपुर और आसपास के लोग आज बड़े स्तर पर सपा के साथ आए हैं। जब भी सपा की सरकार आएगी सहारनपुर को हम एक्सप्रेस वे से लखनऊ तक जोड़ेंगे। वहीं हाथरस में हुए हादसे पर बयान देते हुए कहा कि इसमें कई लोगों की मौत हुई है, यह दुखद है। यह पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की थी। ऐसे कार्यक्रमों में हमेशा जितने लोग बुलाये जाते है उससे ज्यादा ही आते हैं।

यूपी में स्वास्थ्य सुबिधा पूरी ख़त्मअखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने हाथरस हादसे पर आगे कहा कि जिनकी जान गयी है, उनकी जान तो वापिस नहीं आ सकती है। लेकिन शासन को सबकी मदद करनी चाहिए। सपा प्रमुख ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर जो फोटो बीजेपी द्वारा फैलाई जा रही हैं, वो गलत हैं। अभी बीजेपी यूपी में चुनाव हारी है और ऐसे ही आगे पूरी ख़त्म हो जाएगी। यूपी की स्वास्थ्य सुबिधाये पूरी ख़त्म हो चुकी हैं। सपा सरकार के समय जो मेडिकल कॉलेज चल रहे थे। उनको बीजेपी ने ख़त्म कर दिया। उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था खराब है। स्वास्थ्य मंत्री ही जब अपना पॉलिटिकल स्वास्थ्य सही करने में लगे हुए हैं तो स्वास्थ्य विभाग कैसे सही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *