Headlines

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ मंहगा

Spread the love

आज 23 जुलाई 2024 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया। उन्होंने लगातार सातवीं बार बजट पेश किया है। बजट में उन्होंने सरकार के लिए 2047 में विकसित भारत के लिहाज से 9 प्राथमिकताएं गिनाईं। सरकार का खास फोकस किसानों और युवाओं पर रहा। कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उसी तरह युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और बेहतरी के लिए अगले 5 साल में 2 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं का ऐलान किया गया है।जिसका फायदा 4.1 करोड़ युवाओं को पहुंचेगा।

इसके अलावा वित्तमंत्री ने बताया कि इस बजट में क्या क्या सस्ता हुआ है। बजट में वित्त मंत्री ने आज आम लोगों के काम आने वाली वस्तुओं को लेकर बड़ी राहत वाले ऐलान किए हैं। बजट में मोबाइल फोन और चार्जर के सस्ते करने वाला ऐलान कर दिया है।

सोनाचांदी पर कस्टम ड्यूटी कम की

इस साल के बजट में सोना-चांदी पर लगाने वाली कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 फीसदी कर दी है। जिससे सोना-चांदी सस्ता होगा। बजट में प्लैटिनम पर भी कस्टम ड्यूटी घटाकर 6.4 कर दी गयी है। सरकार के इस फैसले के अमल में आने के बाद सोना, चांदी और प्लैटिनम की कीमतें घट जाएंगी।

लिथियम बैटरी की सस्ती

वित्तमंत्री ने पेश बजट में लिथियम बैटरी और सोलर पैनल के सस्ते होने की बात कही। जिससे फ़ोन और गाड़ियों की बैटरी की कीमतों में कमी आएगी। इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स यानी TDS दर 1 फीसदी से घटकर 0.1 फीसदी की गई है। इसे लगभग शून्य ही कर दिया गया है।

कैंसर दवाओं पर दी बड़ी राहत

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट में कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली तीन दवाओं के मूल सीमा शुल्क में छूट देने का एलान किया है। एक्स-रे मशीनों में इस्तेमाल होने वाले एक्स-रे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टरों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में भी बदलाव किये जाने का एलान किया। जिससे इनकी कीमतों में कमी आएगी। इसके अलावा फेरोनिकेल, ब्लिस्टर कॉपर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को सरकार ने हटा दिया है।

अब ये उत्पाद हो जायेंगे मंहगे

वित्तमंत्री द्वारा पेश बजट में अमोनियम नाइट्रेट पर लगने वाली 10 फीसदी कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 25 फीसदी कर देने की बात कही है। इसके अलावा स्पेसिफाइड टेलीकॉम उपकरणों पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है।

ये हुआ सस्ता

  • मोबाइल और मोबाइल चार्जर
  • सोलर पैनल
  • चमड़े की वस्तुएं
  • गहने (सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम)
  • स्टील और लोहा
  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • क्रूज़ यात्रा
  • समुद्री भोजन
  • फुटवियर
  • कैंसर की दवाइयाँ

ये हुआ महंगा

  • स्पेसिफाइड दूरसंचार उपकरण
  • PVC प्लास्टिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *