Headlines

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गाँधी दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए करेंगे बैठक

Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। ये दोनों नेता बुधवार शाम को श्रीनगर पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी यहाँ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बैठक करेंगे। जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खरगे ने कहा कि हम राहुल गाँधी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे।

विपक्ष को साथ लेकर चलेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम यहां कार्यकर्ताओं को चुनाव की जानकारी देने आए हैं। राहुल गांधी सभी विपक्ष को एक साथ लेकर चलना चाहते हैं। हमनें इंडिया गठबंधन के परिणाम देखें हैं। हमने एक तानाशाह को पूर्ण बहुमत हासिल करने से रोक दिया। उन्हें तीन कानून वापस लेने पर मजबूर कर दिया।”

उन्होंने आगे कहा, “सभी केंद्र शासित प्रदेशों को ऐतिहासिक रूप से राज्यों में बदल दिया गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के साथ ऐसा नहीं हुआ है। यहां न विधानसभा है, न विधान परिषद, न पंचायत और न नगर पालिका। अब सुप्रीम कोर्ट के दबाव में चुनाव की घोषणा हुई है। बीजेपी और पीएम मोदी कभी भी लोकतंत्र को खत्म नहीं कर पाएंगे और लोगों की आवाज को दबा नहीं पाएंगे। हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ हैं। अगर हमारी सरकार बनी तो हम यहां के युवाओं को रोजगार देंगे और यहां के उद्योगों को बचाएंगे। 370 हटाने के बावजूद यहां पर आतंकवाद बढ़ा है।

मेरा कश्मीर से गहरा रिश्ता हैराहुल गाँधी

राहुल गाँधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा, “मैं आप सभी का स्वागत करता हूँ। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की प्राथमिकता यहां राज्य का दर्जा बहाल करने की है। हमें उम्मीद थी कि चुनाव से पहले इसे बहाल कर दिया जाएगा। आजादी के बाद यह पहली बार है कि किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील किया गया है। हमारे राष्ट्रीय घोषणापत्र में स्पष्ट हैं कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार मिलें। मेरा कश्मीर से गहरा रिश्ता है और हम शांति बहाल करने के लिए लड़ेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *