Headlines

आप सांसद के घर पर ईडी की रेड पर मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर हमला, कहा पीएम ने अपने तोता मैना को छोड़ा

Spread the love

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोडा  के घर और अन्य ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद मनीष सोसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा  कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। ऐसा आम आदमी पार्टी को समाप्त करने की मंशा से किया गया है। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योकि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद अब इनकी हरियाणा से भी विदाई तय है। इस बात को भांपते हुए इन्होने जोड़तोड़ का खेल शुरू कर दिया है।

दरअसल सोमवार सुबह से ही संजीव अरोडा के घर पर ईडी वाले रेड कर रहे हैं। इस पर मनीष सिडोदिया ने कहा कि पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड किया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड किया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर लिया, कहीं भी कुछ भी नहीं मिला। पूरी शिद्द्त से पीएम मोदी की एजेंसियां रेड मारने में और एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में लगी हुयी हैं। आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे, लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले न रुकेंगे, ना बिकेंगे, न डरेंगे।

बीजेपी नेताओं को दिल्ली वालों से माफ़ी मांगनी चाहिएसिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इससे कुछ भी होने वाला नहीं है। बीजेपी के खिलाफ हमारी मुहीम पहले की तरह ही जारी रहेगी। आज तक देश के इतिहास में ऐसा कोई नेता नहीं हुआ जिसने विरोधी पार्टियों को समाप्त करने के लिए लोगों के काम रुकवाए हों। बीजेपी के नेताओं को दिल्ली वालों से माफी मांगनी चाहिए। उन्हें माफी मांगने में शर्म आ रही है तो देश वालों से वादा करिए कि अब आगे से ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर बयान दिया कि आपको रिटायर होने में एक साल बचा है। अब तो कुछ अच्छा करके जाइये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *