Headlines

बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिवार सेसीएम योगी ने मुलाकात, मुलाकात के बाद सीएम ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Spread the love

दुर्गा विसर्जन के दिन बहराइच में हुयी हिंसा के दौरान रामगोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गयी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृत रामगोपाल मिश्रा के परिवार से लखनऊ में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रामगोपाल के पिता, माता और पत्नी उपस्थित रहे। मुलाकात की तस्वीर शेयर कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी दी।

मुलाकात के बाद सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “जनपद बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में काल-कवलित हुए युवक के शोक संतप्त परिजनों से आज लखनऊ में भेंट की। दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। आश्वस्त रहें, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना यूपी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस घोर निंदनीय और अक्षम्य घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

बहराइच को लेकर मुख्यसचिव ने कहा

इसी बीच अपर मुख्यसचिव (गृह) दीपक कुमार ने कहा कि “स्थिति नियंत्रण में है” बहराइच में रविवार को दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पथराव और गोलीबारी में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए। सोमवार को परिवार और अन्य लोगों की ओर से न्याय की गुहार के बीच बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जिनमें से कुछ के पास लाठी-डंडे भी थे। हिंसा के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था, दुकानें जला दी गई थीं। गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई थी। मिश्रा का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा के बीच किया गया। एहतियात के तौर पर बहराइच जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *