May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख आयी सामने, जानें कब और कहाँ होगा आईपीएल का ऑक्शन

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख सामने आ गयी है, यह मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हो सकता है। इसका वेन्यू भी तय हो गया है। हालाँकि अभी तक बीसीसीआई की तरफ से इसकी कोई भी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गयी है।

जैसा कि सभी जानते हैं कि आईपीएल के पिछले सीजन का ऑक्शन दुबई में हुआ था। लेकिन इस बार के ऑक्शन के लिए रियाद को चुना जा सकता है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए और भी शहरों के नाम लिस्ट में थे। इसमें से लंदन और सिंगापुर को लेकर भी विचार किया जा रहा था। स्टार स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार रियाद को ही मेगा ऑक्शन के लिए चुना गया है। रियाद का टाइम जोन भारत के टाइम जोन के हिसाब से ठीक माना जाता है। जिससे ब्रॉडकास्ट के मामले में भी आसानी रहेगी।

आखिरी चरण में हैं वेन्यू की तैयारियां

ऑक्शन वेन्यू को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। ऑक्शन वेन्यू की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। ऑक्शन के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी से जुड़े अधिकारी रियाद पहुंचेंगे। उनके साथ-साथ जियो और डिज्नी स्टार की बड़ी टीम भी जाएगी। ऑक्शन का लाइव प्रसारण जियो के साथ स्टार पर किया जा सकता है।

खिलाडियों को जारी करनी होगी रिटेन लिस्ट

सभी टीमों को 31 अक्टूबर से पहले खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट जारी करनी है। उन्हें बीसीसीआई को यह लिस्ट सौंपनी होगी। इसके बाद ऑक्शन की बारी आएगी। इस बार चर्चा चल रही है कि कई बड़े खिलाडियों की टीम बदल सकती है। रोहित शर्मा के नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब जोरों से चली है। पिछले आईपीएल सीजन में उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया गया था।  लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक रोहित को मुंबई रिटेन कर सकती है। उनके साथ-साथ सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को भी रिटेन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *