Headlines

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने इंडि गठबंधन पर साधा निशाना, कहा हरियाणा में हार से बौखलाए हुए हैं

Spread the love

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इंडि गठबंधन हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुयी हार से बौखलाया हुआ है। इसकी पार्टियां बार बार सनातन धर्म पर आक्रमण कर रही है। महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद इनकी स्थिति और भी ख़राब हो जाएगी, जिससे ये अपने आप को और भी अस्थिर महसूस करेंगे। बीएल वर्मा ने विपक्षी गठबंधन पर आरोप लगाया कि ये अपनी हार को सही ढंग से संभालने में सक्षम नहीं हैं।

महाराष्ट्र में विपक्ष की राजनीती मुस्लिम तुष्टिकरण की

केंद्रीय राज्य मंत्री ने महाराष्ट्र के सन्दर्भ में बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में विपक्ष की राजनीती मुस्लिम तुष्टिकरण की और झूठे वादों की है। जबकि बीजेपी सबका विकास और सबका साथ के सिद्धांत पर काम करती है। हमारी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है।

झारखंड की स्थिति पर जताई गहरी चिंता

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने झारखंड की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि राज्य में बढ़ती घुसपैठ एक गंभीर मुद्दा बन गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों ने यहाँ की आदिवासी महिलाओं को बहला-फुसला कर इनसे शादी कर ली है। जिससे बाद में ये आरक्षण का लाभ उठा सकें। ये एक सुनियोजित प्रयास है जिसके जरिए घुसपैठियों को राज्य के संसाधनों और सुविधाओं का फायदा मिल सके। बीएल वर्मा ने आगे कहा कि राज्य में मुस्लिम आबादी में हो रही बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि ये समस्या अब राज्य की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक संरचना के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। प्रधानमंत्री भी घुसपैठियों को लेकर काफी चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *