May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का सामने आया शानदार प्रोमो, प्रोमो में दिखे गावस्कर और पोंटिंग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर खेल प्रेमी काफी उत्साहित हैं। 22 नवंबर से इस सीरीज की शुरुआत पर्थ से होगी। जहाँ इस सीरीज का पहला मैच खेला जायेगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले इसका शानदार प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिक्की पोंटिंग अपने अपने देश की खूबी बताते नजर आये हैं।

वीडियो की शुरुआत में सुनील गावस्कर नजर आते हैं। उन्होंने पहले भारत की खूबी बताई। फिर उन्होंने बताया कि आपको भारत में क्रिकेट हर जगह देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा पूर्व भारतीय दिग्गज ने बताया कि भारत में क्रिकेट क्या अहमियत रखता है। इसके बाद पोंटिंग ने बताय कि ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट क्या महत्व रखता है। भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया में भी क्रिकेट गलियों से लेकर हर जगह खेला जाता है।

यहाँ देखें प्रोमो

https://x.com/mufaddal_vohra/status/1858723874587996237?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1858723874587996237%7Ctwgr%5E0ef614492cb9e4eaca0a883c9e06e8c7997b415f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Fborder-gavaskar-trophy-2024-25-promo-video-featuring-sunil-gavaskar-and-ricky-ponting-watch-here-2826186

बता दें कि बीते कुछ वक्त से ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पर भारी पड़ी है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराकर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीमें कैसा परफॉर्म करती हैं।

बॉर्डरगावस्कर ट्रॉफी का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 22 से 26 नवंबर, पर्थ में

दूसरा टेस्ट- 06 से 10 दिसंबर, एडिलेड में

तीसरा टेस्ट- 14 से 18 दिसंबर, ब्रिस्बेन में

चौथा टेस्ट -26 से 30 दिसंबर, मेलबर्न में

पांचवां टेस्ट- 03 से 07 जनवरी, सिडनी में.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *