Headlines

बिहार के मोतीहारी में जहरीली शराब से 16 लोगों की जान गयी, 12 की हालात गंभीर

Spread the love

बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गयी। इन लोगों ने शराब पार्टी की थी। प्रशासन ने इन मौतों की वजह डायरिया बताया। लेकिन आज दोपहर तक 16 लोगों की जान जा चुकी है। इन लोगों ने भी शराब पार्टी की थी, यह बात मृतकों के परिजनों ने बतायी। परिजनों ने बताया कि रात को सोए हैं और सुबह इनकी तबियत बिगड़ गयी। एक एक कर 16 की मौत हो चुकी है।

विस्तार खबर

मोतिहारी के तुरकौलिया, हरसिद्धि, और पहाड़पुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो मौतें हुयी। लोगों ने कहा कि मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से हुयी हैं। लेकिन प्रशासन  मौतों का कारण डायरिया बताया। लोगों ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है। इसके बाद शनिवार दोपहर तक 16 लोगों की और मौत हो गयी। मरने वालों की उम्र 19 साल से 48 साल के बीच की है। इनमे सबसे अधिक मौतें तुरकौलिया से 11, हरसिद्धि से 3, और पहाड़पुर से 2 लोगों की मौतें हुयी। मृतकों के परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम को गेहूं की फसल काटने के बाद खेत में शराब की पार्टी हुयी। उसके बाद वे घर आ कर सो गए। सुबह इन लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद इन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में सबसे पहले एक पिता-पुत्र ने दुम तोडा। इसके बाद प्रशासन ने गांव में मेडिकल की एक टीम भेजी। प्रशासन ने जहरीली शराब से मौत की बात से इंकार कर दिया। शनिवार सुबह तक प्रशासन डायरिया और फ़ूड प्वाइजनिग की बात पर ही डटा रहा। इधर लोग मर रहे हैं और उधर परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम के ही 7 लाशों को जला दिया। 12 लोग अभी भी गंभीर हालत में हैं इसके बारे में कोई भी जानकारी सही सही नहीं मिल पा रही है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इन लोगो के द्वारा भी शराब पीने की बात सामने आ रही है। उधर मामले को गंभीर होते हुए देख पुलिस मुख्यालय ने मोतिहारी एसपी को जाँच के आदेश दिए हैं। पटना से मद्य निषेध विभाग की एक टीम मोतिहारी पहुंच रही है।

गेहूं की फसल काटने के बाद पी थी शराब

मृतक छोटू कुमार की बहन ने बताया कि गुरुवार को वह गेहूं की फसल काटने बालगंगा गांव गया था। उसके साथ ध्रुप पासवान भी काम पर गया था। खेत काटने के बाद ध्रुप ने उसे शराब पिला दी। यहाँ पर कुल 6 लोगों ने शराब पी थी जिसमे से 4 की मौत हो चुकी है। इनमे ध्रुप पासवान भी शामिल है।

वहीँ मृतक अशोक कुमार की बेटी ने बताया कि पिता जी ने कल शाम को शराब पी थी। घर आ कर एक रोटी  कर सो गए। उनके सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा था ,उन्होंने कहा कि आराम से सोने दो। सुबह उनकी तबियत बिगड़ गयी। तो उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें मुज्जफरपुर के लिए रेफेर कर दिया गया , वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *