Headlines

विजय दिवस के मौके पर प्रियंका गाँधी बांग्लादेश में हिंदुयों पर हो रहे अत्याचार पर बोली, सरकार से की बड़ी मांग

Spread the love

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गाँधी ने विजय दिवस के मौके पर बांग्लादेश में हिंदुयों पर हो रहे अत्याचार पर खुलकर बात की। प्रियंका गाँधी ने लोकसभा में बोलते हुए केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की।

पहली बार बांग्लादेश के मुद्दे पर बोली प्रियंका गाँधी

आज लोकसभा में पहली बार प्रियंका गाँधी बांग्लादेश में हिंदुयों पर हो रहे अत्याचार पर बोली, उन्होंने कहा,  “आज विजय दिवस है। आज ही के दिन भारत ने बांग्लादेश को आजादी दिलाई थी। जिन जांबांजों ने ये लड़ाई लड़ी, उन सभी शहीदों को नमन करती हूं, मैं जनता को नमन करती हूं, आज के दिन जो विजय भारत ने पाई, वो उनके बिना नहीं हो सकती थी। भारत अकेला खड़ा था। दुनिया ने कोई सुनवाई नहीं की थी। बंगाली भाई बहनों की आवाज कोई नहीं सुन रहा था।”

प्रियंका गाँधी ने आगे कहा, “मैं इंदिरा गांधी को नमन करना चाहती हूं। वह देश की महान शहीद हैं। उन्होंने साहस दिखाया, नेतृत्व दिखाया जिससे ये देश विजयी हुआ। वो असूलों की लड़ाई थी। आज बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार हो रहा है, उसके खिलाफ सरकार को आवाज उठानी चाहिए।”

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष ने भी विजय दिवस पर चर्चा की

इससे पहले राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी विजय दिवस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज विजय दिवस है। हमारी बहादुर नेता और देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने आज ही के दिन पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश को आजाद किया। एक लाख लोगों को बंदी बना कर देश का नाम रोशन किया। आयरन लेडी ने पूरी दुनिया को संदेश दिया था। आज बांग्लादेश में गड़बड़ी चल रही है, सरकार को वहां के अल्पसंख्यकों को बचाने के प्रयास करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *