Headlines

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, कहा दिल्ली सरकार की योजनाएं रोकी जा सकती हैं

Spread the love

आप संयोजक अरविंद  केजरीवाल ने आज बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमे उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली सरकार की योजनाओं को रोकने का आरोप लगाया। इसी दौरान उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री आतिशी को फर्जी केस में गिरफ्तार किया जा सकता है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद थी।

बीजेपी के पास सीएम का चेहरा नहींकेजरीवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप संयोजक ने कहा, ”बीजेपी के पास न कोई नैरेटिव है। 10 साल में उन्होंने कुछ नहीं किया। वो ये नहीं बता पा रहे हैं कि अगर उन्हें वोट दिया जाए तो वो क्या करेंगे? बस केजरीवाल ये, केजरीवाल वो करते रहते हैं। गालियां दे रहे हैं। उनके पास सीएम चेहरा नहीं है, एजेंडा नहीं है। उम्मीदवार नहीं है। आप पॉजेटिव कैंपेन कर रही है, हम स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, बस यात्रा, तीर्थ यात्रा के बारे में बता रहे हैं, इसलिए हम कह रहे हैं हमें वोट दो।”

अरविन्द केजरीवाल ने आगे कहा, ”हमने दो योजनाओं की घोषणा की है। महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की घोषणा की है कि चुनाव जीतकर आये तो इन्हें लागू करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ हाल ही मे ईडी, सीबीआई और आईटी की मीटिंग हुई है और जल्द हमारे सभी नेताओं पर रेड होगी। हमें ये भी जानकारी मिल रही है कि परिवहन विभाग में एक फर्जी केस आतिशी के खिलाफ तैयार किया जा रहा है। उन्हें गिरफ्तार किया जाए। हमें चुनाव में रोकने की कोशिश की जा रही है।”

सीएम आतिशी ने दिया बयान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सीएम आतिशी ने कहा, ”हमें पुख्ता खबर मिली है कि ट्रांसपोर्ट विभाग से जुड़े किसी मामले में मेरे ऊपर फर्जी केस की तैयारी है। हमने ईमानदारी से काम किया है। सच्चाई सामने आएगी। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। चाहे कोई भी फर्जी केस हो सच्चाई की जीत होगी। बीजेपी वालों से कहना चाहती हूं कि हम पर झूठे केस करके जो योजनाएं रोकना चाहते हैं, दिल्ली की जनता सब देख रही है। बीजेपी को जनता जवाब देगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *