May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर लगाया आरोप, कहा विपक्ष के लोग सिर्फ भ्रम फैलाना चाहते हैं

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा  कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में सुशासन की सरकार को स्थापित किया, राष्ट्रवाद स्थापित किया उनको हम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान उन्होंने राजद पर हमला भी बोला और तेजस्वी यादव को चाणक्य और लालू यादव को नकली चंद्रगुप्त बताया। मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव बिहार की सरकार को अमित शाह की ओर से चलाने का आरोप लगा रहे हैं, इसपर उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग सिर्फ भ्रम फैलाना चाहते हैं, इन लोगों के पास कोई काम नहीं है नेता प्रतिपक्ष की भाषा यही है।

डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके पास कोई काम नहीं है। इन्हीं के कुशासन को खत्म करने के लिए नीतीश कुमार आए और उन्होंने सुशासन का राज स्थापित किया, ये लोग क्या बोलेंगे? इन लोगों ने बिहार को बर्बाद कर दिया। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को बिहार की बर्बादी का सबसे बड़ा नायक बताया।

लड़ाई सुशासन और कुशासन की हैविजय कुमार

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने नितीश कुमार को बिहार में सुशासन स्थापित करने के लिए भेजा था। लड़ाई सुशासन और कुशासन की है। लड़ाई शराफत और शैतान की है। अराजकता उत्पन्न करने वाले लोगों के हाथ में बिहार को गिरवी नहीं रखा जा सकता है। बिहार के अंदर फरोडिज्म की राजनीति कतई नहीं चलेगी। नकली चंद्रगुप्त जैसे लालू यादव ने सत्ता में आकर बिहार को बर्बाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *