May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

केजरीवाल ने बीजेपी के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर साधा निशाना, कहा यहाँ नहीं चलेगा

दिल्ली में सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुयी हैं। इसी बीच आज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा बीजेपी का ‘बटेंगे तो कटेंगे’ वाला नारा जब झारखण्ड में नहीं चला तो यहाँ भी नहीं चलेगा।

दरअसल करावल नगर सीट पर गुरुवार को बीजेपी के प्रत्याशी कपिल मिश्रा के चुनाव प्रचार के दौरान बटेंगे तो कटेंगे वाले पोस्टर दिखाई दिए। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी नेताओं ने इस नारे का खूब इस्तेमाल किया।

सरकार बनने पर छात्रों को बस के फ्री पास

अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की जनता के लिए एक और एलान कर दिया हैं। जिसने सबको चौंका दिया हैं। केजरीवाल ने इस बार के एलान में कहा है कि दिल्ली में अगर चौथी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हैं तो वह छात्रों को बस के फ्री पास देंगे। इसी के साथ दिल्ली मेट्रो में सफर करने पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।

मेट्रो में छात्रों को 50 फीसदी की छूट देने पर केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ”दिल्ली में बड़ी संख्या में छात्र मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं, जो महंगी हो गई है। आम छात्र को इसमें आने-जाने में काफी परेशानी होती है। मेट्रो में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार का 50-50 फीसदी हिस्सा है। मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि छात्रों को मेट्रो टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। 50 प्रतिशत छूट देने के बाद जो खर्च आएगा, वह खर्च दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार 50-50 में बांटेंगे। यह जनहित का मुद्दा है, इसमें कोई राजनीति नहीं है। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इसे स्वीकार करेंगे। चुनाव के बाद दिल्ली की बसों में सभी छात्रों के लिए यात्रा फ्री कर दी जाएगी। हम दिल्ली के सभी छात्रों को मेट्रो किराए में 50 प्रतिशत की छूट देंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *