Headlines

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन, शमी को मिल सकता है दूसरे टी20 में मौका

Spread the love

2025 की शुरुआत भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छा साबित हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। अब दूसरा टी20 मैच कल शनिवार को चेन्नई में खेला जायेगा। दूसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में बदलाव हो सकता है। टीम में तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। शमी का अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। लेकिन वे चोट की वजह से काफी वक्त तक भारतीय टीम से बाहर रहे हैं।

मोहम्मद शमी भारतीय टीम के लिए गेम चेंजर के रूप में साबित हो सकते हैं। शमी ने अब तक 23 टी20 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 24 विकेट लिए हैं। वहीं वनडे मैच में शमी ने अब तक 101 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 195 विकेट लिए हैं। फरवरी में शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी शमी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के साथ खेली जा रही सीरीज में शमी को इसलिए मौका दिया गया है जिससे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी तैयारी और अच्छे से हो सके। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में उन्हें मौका नहीं मिला था। लेकिन अब दूसरे टी20 मैच में उन्हें मौका जरूर मिलेगा।

किसकी जगह होगी शमी की ऐंट्री

चेन्नई में खेले जाने वाले टी20 मैच में मोहम्मद शमी की एंट्री प्लेइंग इलेवन में होती है तो किस खिलाडी को विश्राम दिया जायेगा। अगर शमी को प्लेइंग एलेवेन में जगह मिलती है तो रवि बिश्नोई को विश्राम दिया जा सकता है। बिश्नोई ने पहले टी20 में चार ओवरों में 22 रन दिए और उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली। वहीं वरुण चक्रवती ने पहले टी20 में घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 3 विकेट लिए थे। वरुण दूसरे मुकाबले में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *