सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज, साथ ही अमेरिका और वक्फ के मुद्दे पर दिया बयान
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव वाराणसी पहुंचे और वहां उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमें कपडे पहन कर स्नान करना होगा। इसके साथ ही हमें मुख्यमंत्री जी से सीखना चाहिए कि हमें कपडे पहन कर स्नान करना चाहिए। जिस सरकार ने कहा कि विकसित भारत बनेगा और वाराणसी को क्योटो बनाएंगे।
अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर कहा कि अगर इन्होने 100 करोड़ लोगों के हिसाब से तैयारी की होती तो लोगों को असुविधा नहीं होती। 60 करोड़ के आंकड़े के बाद भी को लोग मारे गए उनके आंकड़े भी जारी नहीं किये गए।
अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर दिया बयान
अखिलेश यादव ने अमेरिका में अवैध प्रवासियों को लेकर कहा कि अमेरिका जाना चाहिए, अमेरिका से व्यापार लाए जिससे हमारे लोगों की खुशहाली हो, हम अपना बाजार उन्हें न दे दें। पिछली बार प्रधानमंत्री सोना लेकर गए थे इस बार कम से कम हीरा लेकर जाना चाहिए था। हिन्दुस्तान मजबूत हो हम सब चाहते हैं, हमारे नागरिक अगर कानून तोड़कर गए तो ये किसकी नाकामी है। इनकी सरकार में दलाल पैसे लेकर भेज रहे हैं। यहां रोजगार न मिलने के कारण वे लोग भारत छोड़कर जा रहे हैं। भारत ले जाने वाले लोगों में गुजरात के लोग ज्यादा होंगें। हम इतने मजबूत हों कि फिर कोई हमारे लोगों को बेड़ियों में जकड़ कर न भेजे। अमृतकाल में अमृतसर उतारना भारत को नीचा दिखाने की कोशिश हुई है।
वक्फ के मुद्दे पर बोले
सपा प्रमुख से जब वक्फ बोर्ड से जुड़े मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारत सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था पांचवे पायदान से तीसरे नंबर पर पहुँच जाएगी। उन्होंने विकसित भारत का नक्शा तैयार किया। लेकिन यह सरकार रोजगार तक नहीं दे पा रही है। बजट की मायूसी से निपटने के लिए वक्फ बिल लेकर आ गए हैं।

