सीएम नितीश का बयान कांग्रेस का ध्यान केवल 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर, इसी बीच पूर्व सांसद आंनद मोहन ने दिया बड़ा बयान
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कांग्रेस को लेकर बयान दिया था कि कांग्रेस का ध्यान केवल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर है। इंडिया गठबंधन पर कांग्रेस का कोई ध्यान नहीं है। इसी बीच पूर्व सांसद आंनद मोहन ने रविवार शाम एक निजी कार्यक्रम फ्रेंड्स ऑफ़ आनंद में मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। इस दौरान आनंद मोहन जमकर विपक्षी दलों पर बरसे। उन्होंने इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि नितीश कुमार ने विपक्षी एकता की मुहिम को जो गति दी थी, जो तागत दी थी, जिस लगन और निष्ठां से बैठकें की थी, देश का दौरा किया था। वह अब थम सा गया है। उसमे अब ठहराव आ गया है।
आनंद मोहन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी की होती है कि वह गठबंधन को आगे बढ़ाये। अगर कांग्रेस इस बात के लिए लगी हो कि पांच राज्यों में हमारे हिस्से में कुछ प्रान्त आ जाएँ तब इस मुहिम को अपने लिए करेंगे तो ये अपने लिए हो सकता है। देश के लिए नहीं हो सकता है और न ही विपक्षी गठबंधन के लिए हो सकता है।
नितीश कुमार की सराहना की
पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नितीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा, “मैं नीतीश कुमार की मुहिम और उनके प्रयासों की सराहना करता हूं। मैं ये मानता हूं कि जिस व्यक्ति ने इस विपक्ष की एकता को इंडिया गठबंधन तक लाया उसको नकार कर आगे का रास्ता तय नहीं किया जा सकता है। पूरे मन से एक सुलझा हुआ व्यक्ति निकला था। अगर ये ठहर सा गया या थम सा गया तो ये दोष विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी का है। उन्होंने ये भी कहा कि वक्त के रहते इस मुहिम को फिर से आगे बढ़ाना चाहिए।”
