Headlines

36 घंटे में नेपाल में फिर से भूकंप आया, इस बार नेपाल से अफगानिस्तान तक धरती हिली

Spread the love

नेपाल में सुबह सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किये गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.6 बताई गई है। हालाँकि इस बार नेपाल में आये भूकंप के झटके भारत में महसूस नहीं किये गए। अफगानिस्तान के फ़ैजाबाद में देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता 4.5 की थी।

नेपाल में शुक्रवार रात को 6.4 की तीव्रता से भूकंप आया था। जिसमे लगभग 157 लोगों की मौत हुयी और लगभग 375 लोग घायल हुए थे। बचाव कार्य अभी भी जारी है। नेपाल के जाजरकोट जिले में शुक्रवार को आए भूकंप कि वजह से संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। पिछले महीने भी नेपाल में कई बार भूकंप का झटके महसूस किए गए। 36 घंटे के भीतर नेपाल में फिर से भूकंप के झटके महसूस किये हुए हैं।

पश्चिमी नेपाल में भूकंप का ज्यादा खतरा

शुक्रवार को नेपाल में आये भूकंप ने वैज्ञानिकों का ध्यान पश्चिमी नेपाल की और खींचा है। वैज्ञानिकों ने अध्ययन में पाया है कि पश्चिमी नेपाल में धरती की सतह के नीचे लगभग 500 सालों से असीम भूकंपीय ऊर्जा जमा हो रही है। इसलिए जानकारों ने आगाह किया है कि आने वाले समय में रिएक्टर स्केल पैमाने पर आठ या उससे ज्यादा तीव्रता के भूकंप आने की आशंका है। बीबीसी नेपाली सेवा ने नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के वरिष्ठ प्रभागीय भूकंपविज्ञानी लोकविजय अधिकारी के हवाले से बताया कि नेपाल में रोजाना 2 से ज्यादा तीव्रता के लगभग 10 भूकंप आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *