May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 की रिलीज़ पर लगायी रोक, फिल्म को भेजा रिव्यु कमेटी के पास

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म ओएमजी 2 का टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ है। इस टीज़र को लेकर सोशल मीडिया में बवाल शुरू हो गया है। दरअसल इस टीज़र में एक सीन दिखाया गया है जिसमे भगवान शिव का अभिषेक ट्रेन के पानी से हो रहा है। इस सीन को लेकर यूजर्स बुरी तरह से भड़क गए। इसी बीच सेंसर बोर्ड फिल्म को रिलीज़ करने का सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया। फिल्म को रिव्यु कमेटी के पास भेज दिया।

हाल ही में फिल्म ओएमजी 2 का टीज़र रिलीज़ हुआ। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में हैं और पंकज त्रिपाठी एक परम शिव भक्त के किरदार में हैं। फिल्म के टीज़र को देख कर लगता है कि जिस तरह ओएमजी की कहानी को भगवान और इंसान के रिश्ते के इर्द गिर्द बना गया था। उसी तरह ओएमजी 2 को भी उसी तरह एक दिलचस्प कहानी के साथ पेश करने की तयारी है। फिल्म के टीज़र को देख कर कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। तो वहीँ कुछ लोगो ने शिव के अभिषेक वाले सीन को लेकर आपत्ति जताई है। लोगो का कहना है कि इस सीन से उनकी भावनाएं आहत हुयी हैं।

ओएमजी 2 में अक्षय दिखेंगे भगवान शिव के किरदार में

फिल्म ओएमजी 2 में अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में दिख रहे हैं। लम्बी जटाएं, माथे पर भस्म के साथ उनके लुक को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग से सजी यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी। ओएमजी के पिछले पार्ट में अक्षय कुमार और परेश रावल की एक्टिंग को भी बहुत सराहा गया था। हलाकि पहले पार्ट पर भी लोगों ने आपत्ति जताई थी। उसके बाद भी वह फिल्म सुपरहिट रही। अब ओएमजी के दूसरे पार्ट की रिलीज़ पर आये संकट के बाद यह देखना है कि फिल्म के मेकर्स का अगला कदम क्या होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *