Headlines

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ की बैठक

Spread the love

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस पार्टी ने अलग अलग राज्यों के नेताओं के साथ बैठकें की हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के आलाकमानों ने गुरुवार को उत्तराखंड की  कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की।

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में हुयी इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुयी। यह बैठक कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गाँधी के नेतृत्व में हुयी। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुयी। सूत्रों के अनुसार कुछ संगठनात्मक बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ पार्टी हाईकमान ने राज्य के नेताओं से कामकाज का भी फीडबैक लिया। कांग्रेस हाईकमान ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियों को और धार देने की सलाह दी।

बैठक में शामिल हुए ये नेता

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में हुयी बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गाँधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

इससे पहले 11 जुलाई को दिल्ली में महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के साथ राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और राहुल गाँधी की बैठक हुयी थी। उससे पहले 6 जुलाई को राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक हुयी। वहीँ पिछले महीने 27 जून को तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की थी। यह सभी बैठकें अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गाँधी के नेतृत्व में हुयी। बता दें कि आने वाले दिनों में और भी कई राज्यों के नेताओं की बैठकें दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *