Headlines

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ, जाने भारत की प्लेइंग इलेवन

Spread the love

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज से हो गया है। इस ट्रॉफी का पहला मैच आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा। लेकिन भारत अपना पहला मैच कल 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा।

किस टीम का पलड़ा भारी

दोनों टीमों में यह देखना दिलचस्प होगा कि किस टीम का पलड़ा भारी होगा। आंकड़ों के हिसाब से देखा जाये तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक दोनों टीमों के बीच में 41 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने 32 बार बांग्लादेश पर जीत हासिल की है। जबकि 8 बार भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक मैच बिना किसी नतीजे के ख़त्म हुआ था। वहीं, भारत और बांग्लादेश की टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर कुल 10 बार आमने-सामने हुई हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 8 बार बांग्लादेश को हराया है। जबकि बांग्लादेश को 2 बार जीत मिली है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? दरअसल, भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा फेरबदल के आसार नहीं हैं। इस प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का चयन तय माना जा रहा है। लेकिन सवाल इसके बाद के बैटिंग ऑर्डर, ऑलराउंडर्स और गेंदबाजों का है। साथ ही विकेटकीपर के तौर पर किसे मौका मिलेगा?

ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत के ऊपर केएल राहुल को तवज्जो मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो ऋषभ पंत को बाहर बैठना पड़ सकता है। इसके अलावा ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल का चयन तकरीबन तय है। वहीं, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के बीच किसका चयन होगा यह देखना मजेदार है।  मोहम्मद सिराज या मोहम्मद शमी के बीच किसी एक का चयन होना है। हालांकि, अर्शदीप सिंह का खेलना तकरीबन तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *