दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्रालय में बैठक, दिल्ली की सीएम भी रही बैठक में मौजूद
आज 28 फरवरी 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राज्य के गृहमंत्री आशीष सूद और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से महिला सुरक्षा और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दों पर चर्चा की गयी। इसका उद्देश्य दिल्ली सरकार और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि निर्णय लेने में सुगमता हो और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह पहली बार है कि शीला दीक्षित सरकार के बाद, केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली की मुख्यमंत्री और अन्य उच्च अधिकारीयों के साथ कानून व्यवस्था पर चर्चा की है। इससे पहले विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग की सीएजी रिपोर्ट पेश की, जिसमे पब्लिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रचर और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला गया।
बैठक के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने दिया बयान
बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में छोटे छोटे मुद्दे बड़ी समस्याएं पैदा कर रहे थे। जिन्हें सुलझाने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण रही। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा, पीडव्ल्यूडी से सम्बंधित विषयों, राष्ट्रिय सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय गैंग्स से निपटने के लिए विस्तृत चर्चा हुयी। मुख्यमंत्री ने तह भी उल्लेख किया कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार अब अन्य राज्यों की तरह काम करेगी। जिससे जनता को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। उन्होंने बताया कि इस तरह की मासिक समीक्षा बैठकें आयोजिक की जाएँगी ताकि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर राजधानी की सुरक्षा और विकास को सुनिश्चित कर सकें।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच तालमेल स्थापित करना था। ताकि कानून व्यवस्था से सम्बंधित निर्णय लेने में कोई दिक्कत न हो। इस पहल से उम्मीद है कि दिल्ली में अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाये जायेंगे।
