रोहित शर्मा को लेकर दिए कांग्रेस नेता के बयान के समर्थन में आये टीएमसी के नेता सौगत राय
हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए उन्हें मोटा कहा और उनकी कप्तानी को बेअसर बताया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गयी। जिससे कांग्रेस पार्टी ने खुद को अलग करते हुए शमा मोहम्मद से उनका ट्वीट हटाने को कहा।
दरअसल कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को लेकर टिप्पणी की थी कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर ओवरवेट है। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि भारत के अब तक के कप्तानों में सबसे ज्यादा अनइंप्रेसिव कप्तान हैं।
टीएमसी सांसद ने किया समर्थन
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने शमा मोहम्मद के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वे एक क्रिकेट दर्शक के रूप में इस राय से सहमत हैं। रोहित शर्मा को तो टीम में होना ही नहीं चाहिए। सौगत रॉय ने कहा, “रोहित शर्मा के बारे में जो बोला गया, मैं उससे पूरी तरह से सहमत हूँ। शमा मोहम्मद ने किसी पॉलिटिशियन नहीं बल्कि एक दर्शक के रूप में यह बात कही। कितने दिनों तक रोहित शर्मा को छूट दी जाएगी। दो साल में एक बार एक सेंचुरी बनाई। वह 2, 5, 10 और 20 रनों में आउट हो जाता हैं। रोहित शर्मा को ना टीम में जगह मिलना चाहिए और ना ही उसे अधिनायक बनाना चाहिए। कांग्रेस की नेता ने जो बोला है बिल्कुल ठीक बोला है। वह अपने वजन को लेकर बिल्कुल केयर नहीं करता है। यह लोग केवल एडवर्टाइजमेंट में मॉडल बनते हैं। खेल में मॉडल नहीं बनते हैं।”
बीजेपी ने दिया बॉडी शेमिंग करार
शमा मोहम्मद के बयान के बाद बीजेपी ने इसे बॉडी शेमिंग करार देते हुए कांग्रेस की आलोचना की। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “जो लोग राहुल गाँधी की कप्तानी में 90 चुनाव हार चुके हैं, वे रोहित शर्मा की कप्तानी को अप्रभावी कह रहे हैं।”
इस विवाद के बीच, भारतीय टीम ने रविवार को हुए मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया। जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंत ने रोहित शर्मा की कप्तानी की प्रशंसा की और कहा, “रोहित शर्मा की कप्तानी को सलाम। बस दो और मैच और हम चैंपियन बन जायेंगे।
