Headlines

होली और जुमे को लेकर संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान पर सियासत गरमाई

Spread the love

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सीओ अनुज चौधरी ने होली और जुमे को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गयी है। जहाँ एक तरफ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके बयान का समर्थन किया। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी सीओ अनुज चौधरी पर लगातार निशाना साध रही है।

समाजवादी पार्टी के चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह ने अनुज चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री द्वारा पाला हुआ टुच्चा गुंडा है, इसलिए ऐसी बातें कर रहा है। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि अधिकारी ही इस तरह की नकारात्मक बात करेंगे, तो फिर सौहार्द की रक्षा कैसे होगी। वहीं रामगोपाल यादव ने कहा कि व्यवस्था बदलने पर ऐसे लोग जेल जाएंगे।

सीएम सीओ के पीछे खड़े हैंसंजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सीओ अनुज सिंह के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी के सीएम एक सीओ के पीछे खड़े हैं। यूपी के सीएम अपना नफरती एजेंडा फैला रहे है, इस तरह के अधिकारी सरकार बदलने के बाद बदल जाते है।

सीएम योगी ने किया बयान का समर्थन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार 9 मार्च इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में संभल जिले के पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा है कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमे की नमाज हर हफ्ते होती है। सीएम योगी ने कहा था कि हमारा पुलिस अधिकारी जो है वह पहलवान रहा है। पहलवान है तो पहलवानी की तरह बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लगता है लेकिन वह सच है। उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *