Headlines

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Spread the love

आज सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पर अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को गिरफ्तार का लिया गया। किरणदीप कौर सुबह 11.40 पर एयरपोर्ट पहुंची। यहाँ से वह यूके की फ्लाइट पकड़ कर यूके जा रही थी। एयरपोर्ट पर इमग्रेशन लिस्ट में किरणदीप कौर का नाम देख कर उन्हें रोक लिया गया और उनसे पूछताक्ष की गयी। सुरक्षा एजेंसी भी किरणदीप से पूछताक्ष कर रही है। एयरपोर्ट सूत्रों से पता लहै कि किरणदीप अपने परिवार के  पहुंची थी। अमृतपाल के परिवार पर लुक आउट की धारा लगी हुयी है उनके परिवार का कोई भी सदस्य देश छोड़ कर नहीं जा सकता है। अमृतपाल 18 मार्च से फरार चल  रहा है, जिसके बाद से उनका परिवार उनके गांव जल्लूपुर खेड़ा में कड़ी पुलिस सुरक्षा में थे।

यूके की नागरिक है किरणदीप कौर

किरणदीप कौर की शादी अमृतपाल से 10 फ़रवरी को हुयी। किरणदीप कुलार गांव के प्यारा सिंह की बेटी है और यूके के बर्मिघन में रहती हैं। किरणदीप के पास यूके  नागरिकता है। किरणदीप के दादा 1951 में यूके चले गए तभी  परिवार यूके के बर्मिघम में रहता है। किरणदीप ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका परिवार कोई सिख प्रचारक परिवार नहीं है। वह भी अन्य सिख परिवारों की तरह ही गुरुद्वारा साहिब जाती है। किरणदीप बताया कि अमृतपाल से उसकी मुलाकात एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिये हुयी थी। अमृतपाल उसे कभी भी अपने साथ किसी प्रोग्राम में नहीं था। उन दोनों बीच यह तय भी हुआ कि वह उसे ऐसे किसी भी कार्यक्रम में लेकर नहीं जायेगा जिससे की उसका नाम अमृतपाल के साथ जोड़ा जाये। जिससे की उसे भविष्य में किसी भी परेशानी का सामना करना पड़े। सूत्रों के अनुसार किरणदीप  आतंकी संघटन बब्बर खालसा के साथ निकटता है।

किरणदीप ने कहा था कि अमृतपाल को छोड़ कर नहीं जाउंगी

अमृतपाल का सुरक्षा एजेंसी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पायी हैं। किरणदीप ने कहा था कि वह अमृतपाल को छोड़ कर कभी नहीं जाएगी, उसके लिया उसने अपना परिवार और नौकरी दोनों को छोड़ा है। लेकिन आज सुबह वह लंदन जाने की पूरी तैयारी में थी। जहाँ उसे अमृतसर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *