हरियाणा के महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया का वयान “ओयो रूम में लड़कियां हनुमान जी की आरती करने तो नहीं जाती”
साइबर क्राइम और महिला उत्पीड़न के कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेेनु भाटिया ने लड़कियों को लेकर एक बयान दिया है। जो अब चर्चा का विषय भी बन गया है। भाटिया ने कहा कि लड़कियां ओयो रूम में हनुमान जी की आरती करने तो नहीं जाती है। उन्हें पता होना चाहिए कि उनके साथ वहां गलत ही होगा। भाटिया के इस बयान को विवादित बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लड़कियों का प्यार के नाम पर शोषण हो रहा है।
भाटिया ने लिव इन रिलेशनशिप कानून में बदलाव की मांग की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप के लिए जो कानून की गाइड लाइन बनाई है उसके कारण इस तरह के मामलों सुलझाने में उनके हाथ बंधे रहते है।
रेनू भाटिया कैथल के एक कॉलेज में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुयी। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने इस मामले पर कई बातें की, उन्होंने कहा कि उनके पास ज्यादातर मामले लिव इन रिलेशनशिप के आते हैं। उन्होने कहा कि ऐसे मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी नहीं की जा सकती है क्योकि परिवार ख़राब होने का खतरा रहता है। ऐसे मामलों को सुलझाने की कोशिश की जाती है। भाटिया ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप कानून की वजह से ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
लड़के और लड़कियों को लेकर दिया वयान
भाटिया ने कार्यक्रम में कहा कि जैसे ही लड़के लड़कियां कॉलेज में आते हैं उन्हें पता नहीं क्या हो जाता है कौनसे पंख लग जाते है। लड़कियों को लगता है कि अब उन्हें मॉर्डन कपडे पहनने की आजादी मिल गई। और लड़को को लगता है कि उनकी भी गर्लफ्रेंड होगी जो उनकी बाइक पर बैठेगी।
भाटिया ने आगे कहा कि लड़कियों की तरफ से अक्सर यह वयान आता है कि उसके दोस्त ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ गलत किया और वीडियो भी बना ली। क्या उन्हें यह पता नहीं है कि दोस्ती का फायदा उठा कर उनके साथ कुछ भी गलत हो सकता है। जब लड़कियां ऐसी जगहों पर जाती हैं तो वह वहां हनुमान जी की आरती करने नहीं जाती। वहां उनके साथ गलत ही होता है ,इस लिए लड़कियों को लड़कों के साथ दोस्ती में कुछ हदें रखनी चाहिए । आजकल का प्यार बस दो पल का ही होता है। प्यार बस तब तक का है जब तक कि उनका मतलब सिद्ध नहीं होता। इसलिए लड़कियों को सतर्क रहना चाहिए।
