November 13, 2025

News Critic

Latest News In Hindi

शराब का ओवरडोज़ शरीर के लिए कितना खतरनाक, आइये जानते हैं शरीर के किन किन अंगों पर डालती है बुरा असर

शराब का ओवरडोज़ बहुत ही खतरनाक हो सकता है और जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसे अल्कोहल पॉइज़निंग कहा जाता है। जब कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा शराब पी लेता है और शरीर उसे प्रोसेस नहीं कर पाता, तो गंभीर दुष्टपरिणाम हो सकते हैं। हाल ही में कर्नाटक के एक युवक ने  सिर्फ 10,000 रुपए की शर्त जीतने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। 21 साल के युवक ने बिना सोडा या पानी मिलाए एक के बाद एक 5 बोतल शराब की गटक ली। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। तो ऐसे में ज्यादा शराब पीना शरीर के लिए जहर की तरह है।

शराब के ओवरडोज़ के खतरनाक प्रभाव :

*बेहोशी या अचेत हो जाना

*उल्टी (जो फेफड़ों में जा सकती है, जिससे दम घुटने का खतरा हो सकता है।)

*साँस लेने में कठिनाई

*दौरे पड़ सकते हैं।

*शरीर का तापमान बहुत कम हो जाना।

*खून में शुगर या ब्लड प्रेशर का बहुत गिर जाना।

*दिल का धड़कना बंद हो जाना।

शरीर के इन अंगों पर पड़ता है ज्यादा शराब पीने का असर 

  1. मस्तिष्क

ज्यादा शराब पीने से व्यक्ति की याददाश्त पर असर पड़ता है, उसकी सोचने-समझने की क्षमता कम हो जाती है। व्यक्ति के अंदर चिचिड़ापन, डिप्रेशन और एंग्जाइटी हो जाती है। लम्बे समय तक शराब पीने से मस्तिष्क की संरचना भी बदल सकती है।

  1. लिवर

ज्यादा शराब पीने वाले व्यक्ति का लिवर हमेशा ख़राब रहता है, जिसे फैटी लिवर कहा जाता है। कुछ शराब पीने वाले व्यक्तियों को लिवर सिरोसिस नामक बीमारी हो जाती है। यह लिवर का अंतिम और जानलेवा स्टेज होता है।

  1. हार्ट

ज्यादा शराब पीने वाले व्यक्तियों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पायी जाती है। उनके दिल की धड़कन में अनियमितता देखने को मिलती है। ऐसे व्यक्तियों में हार्ट स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा शराब पीने से दिल की मांसपेशियों को भी नुकसान पहुंचता है।

  1. पेट और पाचनतंत्र

ज्यादा शराब का सेवन करने वालों को पेट से सम्बंधित समस्याएं हमेशा बनी रहती है। इनका पाचनतंत्र हमेशा गड़बड़ रहता है। इन्हे गैस्ट्रिक अल्सर, उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। इनके अग्न्याशय में सूजन हो जाती है जो जानलेवा हो सकती है।

  1. किडनी

ज्यादा शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति की को किडनी फेलियर का खतरा रहता है। क्योंकि ज्यादा शराब पीने से शरीर से जरूरी पानी और खनिज बाहर निकल जाते हैं।

  1. प्रजनन तंत्र

ज्यादा शराब का सेवन करने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी और नपुंसकता हो सकती है। जो महिलाएं ज्यादा शराब का सेवन करती हैं उनमे हार्मोन असंतुलन और माहवारी में गड़बड़ी देखि जाती है। गर्भावस्था में शराब पीने से बच्चे को जन्म दोष हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *