खाना खाने के बाद पेट में बनती है गैस, आइये जानते हैं इससे बचने के तरीके
खाना खाने के बाद पेट में गैस का बनना आम बात है। इसके कई कारण हो सकते हैं। आजकल की लाइफ स्टाइल और खानपान को देखते हुए पेट में गैस बनना आम बात है। खासकर गर्मियों के मौसम में इस तरह की परेशानी ज्यादा सामने आती है। आज के समय में सभी की दिनचर्या इतनी व्यस्त हो गयी है कि इंसान अपने स्वास्थ्य पर ध्यान ही नहीं दे पाता है। कुछ आसान से घरेलू उपायों से इससे आराम मिल सकता है। नीचे कुछ तरीके दिए गए हैं जो गैस की समस्या को कम करने में मददगार हो सकते हैं –
- सादा या गुनगुना पानी पिएं
गर्मियों के मौसम में हम देखते हैं कि हम सभी खाना खाने के बाद ठंडा पानी पी लेते हैं। लेकिन खाना खाने के बाद सभी को सादा या गुनगुना पानी पीना चाहिए और खाना खाने के तुरंत बाद पेट भरकर पानी नहीं पीना चाहिए। खाना खाने के बाद थोड़ी मात्रा में पानी पियें। खाना खाने के आधा घंटे बाद पेट भरकर पानी पिएं। उससे खाना अच्छे से पच सकेगा।
- अजवाइन और काला नमक
खाना खाने के बाद जब भी पानी पिएं तो आधी चम्मच अजवाइन में थोड़ा सा काला नमक मिलकर पानी के साथ लें। यह गैस और पेट फूलने की समस्या में तुरंत राहत देता है।
- हींग का उपयोग
हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें या उसका पेस्ट बनाकर नाभि के आस-पास लगाएं। यह गैस निकालने में मदद करता है। पुराने समय में लोग इसी के प्रयोग से पेट की गैस से निजात पाते थे।
- सौंफ खाना
खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ चबाने से पेट की गैस और बदहजमी से राहत मिलती है।
- वॉक करें
आज के समय में सभी रात को देर से खाना खाते हैं और उसके बाद सीधे सोने चले जाते हैं। जिससे पेट में खाने का पाचन नहीं हो पाता है और गैस बनने लगती है। रात का खाना जल्दी खाना चाहिए, और खाना खाने के बाद वॉक लेनी चाहिए। जिससे खाना अच्छे से पच सके।
- दही या छाछ लें
दही या छाछ में थोड़ा भुना जीरा और काला नमक मिलाकर पीने से गैस की समस्या में आराम मिलता है।
- अधिक खाने से बचें
बहुत ज्यादा खाने से पाचन बिगड़ता है और गैस बनने लगती है। इसलिए हमेशा धीरे-धीरे और सीमित मात्रा में खाएं।
अगर यह समस्या रोज बनी रहती है या दर्द के साथ गैस बन रही है, तो डॉक्टर की सलाह लें।
